featured यूपी

लखनऊः पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हाल जानने SPGI पहुंचे राजनाथ सिंह

लखनऊः पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हाल जानने SPGI पहुंचे राजनाथ सिंह

लखनऊः केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ दौरे पर हैं। इस दौरान संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल जाना।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र में है। राजनाथ सिंह ने लालजी टंडन की प्रतिमा लगाने पर नगर निगम को बधाई दी। राजनाथ सिंह ने कहा इस उत्कृष्ठ कार्य के लिए नगर निगम को बधाई दी।

गौरतलब है कि एसजीपीजीआइ प्रशासन ने बुधवार को बताया कि, पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक है। उन्हें कल शाम से इंटुबैट किया गया है और आइसीयू में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। विशेषज्ञ सलाहकारों द्वारा उनके नैदानिक ​​​​मापदंडों की बारीकी से निगरानी की जा रही है।

इससे पहले अस्‍पताल प्रशासन ने बताया कि, विशेषज्ञ सलाहकार पूर्व मुख्‍यमंत्री के रोजाना मापदंडों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। रविवार शाम को कल्‍याण सिंह की हालत बिगड़ने पर उन्‍हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया था। हालांकि, अब उनकी हालात स्थिर है। सीसीएम कार्डियोलॉजी के वरिष्‍ठ फैकल्टी डॉ. नेहरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और न्यूरोलॉजी उनकी सेहत से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। प्रतिदिन उनके उपचार की निगरानी खुद एसजीपीजीआइ निदेशक प्रो. आरके धीमान कर रहे हैं।

Related posts

जानें क्या नेटफ्लिक्स भारतीय यूजर्स के लिए होने वाला है सस्ता?

Trinath Mishra

राजधानी दिल्ली में मंकीपाक्स का पहला केस, , 31 वर्षीय मरीज का लोकनायक अस्पताल में चल रहा इलाज

Rahul

भारत में कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज, जून के बाद का ये है आंकड़ा

Shagun Kochhar