featured यूपी

यूपी में मानसून की दस्तक, पानी-पानी हुआ लखनऊ

LUCKNOW RAIN 1 यूपी में मानसून की दस्तक, पानी-पानी हुआ लखनऊ

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। राजधानी लखनऊ में रविवार को शुरू हुई बारिश दूसरे दिन सोमवार को भी जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर में कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखने को मिल रही हैं।

रविवार की बात करें, तो मानसून आने के बाद लखनऊ के मौसम सुहावना हो गया। दोपहर बाद शरू हुई बारिश के सिलसिले के कारण दिन का तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सामान्य से 9 डिग्री कम पर पहुंच गया है तापमान।

LUCKNOW RAIN 2 यूपी में मानसून की दस्तक, पानी-पानी हुआ लखनऊ
शहर के, गोमतीनगर, इंदिरानगर, जानकीपुरम, चौक, अलीगंज सहित कई इलाकों में रविवार से ही बारिश जारी है। जिसके चलते कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गयी है।
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि लखनऊ में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में एक और दो बार बारिश के साथ बादल गरजेंगे।

Related posts

आईएसआईएस और तालिबान में क्या है फर्क, क्यों है दोनों की सोच अलग?

Rani Naqvi

पहाड़ों की रानी में सीज़न की पहली बर्फबारी, मनाली, नारकंडा और कुफरी में भी हुआ हिमपात

Rahul

UP में अब नहीं दिखेंगे अखिलेश की फोटो वाले राशन कार्ड

shipra saxena