Breaking News featured यूपी

लखनऊ: नगर निगम मुख्यालय पर लगा निकाय कर्मचारियों का जमावड़ा, जानिए पूरा मामला

लखनऊ: नगर निगम मुख्यालय पर लगा निकाय कर्मचारियों का जमावड़ा, जानिए पूरा मामला

लखनऊ: राजधानी स्थित नगर निगम मुख्यालय पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा निकाय कर्मचारियों के प्रति अपनाए जा रहे सौतेले व्यवहार से ग्रसित होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यदि हमारी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी सात अगस्त को पूरे प्रदेश में ये कर्मचारी कार्यबंदी करेंगे।

क्या है मामला

प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि निकाय कर्मचारियों की सेवा संबंधी, वेतन विसंगतियों, राजस्व, चालक कंप्यूटर, सफाई कर्मचारी की पदोन्नति, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा संबंधी नीति, रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति, आदित्य वर्गों का पुनर्गठन एवं उच्च करण के साथ-साथ दैनिक वेतन, संविदा, धारा 108 एवजदार, वर्ष 2012 में निकाले गए कर्मचारियों की बहाली, वर्ष 2001 एवं अन्य वर्षो में दैनिक वेतन, संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का विनियमितीकरण, मृतक आश्रितों की नियुक्ति उनकी शैक्षिक योग्यता अनुसार समय से वेतन, भत्ते, पेंशन एवं अन्य मांगें लंबित हैं। उनका निराकरण नहीं कराया गया है। इसी से नाराज़ कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।

शशि कुमार मिश्र ने कहा है कि ये समस्याएं काफी लंबे समय से चली आ रही हैं। हमें कई बार धरना दिया है, प्रदर्शन किया है और उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है। हमारी वार्ता भी हुई है लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। आज भी हम नगर विकास मंत्री और अपर मुख्य सचिव नगर विकास के नाम ज्ञापन सौंप रहे हैं और अनुरोध कर रहे हैं कि हमारी मांगों का निस्तारण जल्द से जल्द हो। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आगामी सात अगस्त जो पूरे प्रदेश में हम कार्यबंदी करेंगे और 27 अगस्त को रैली निकालकर गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

गिलगित-बाल्टिस्तान को लेकर पाकिस्तान में ही हो रहा विवाद, जानें क्या बोले ISI के पूर्व प्रमुख दुर्रानी

Trinath Mishra

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का बड़ा बयान, कारसेवकों ने मस्जिद नहीं तोड़ा मंदिर

piyush shukla

साइकिल छोड़ हाथी पर सवार हुए अंबिका चौधरी

shipra saxena