featured यूपी

भास्कर समूह और भारत समाचार पर पड़े छापे को लेकर कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

Lucknow: प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा

लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और प्रिंट कन्वीनर अशोक सिंह ने देश भर में भास्कर समूह और भारत समाचार के विभिन्न दफ्तर सहित ब्रजेश मिश्र जी और वीरेंद्र सिंह जी के आवास पर पड़े छापे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब यह स्पष्ठ है कि भाजपा का लोकतंत्र में कोई यकीन नही है।

अशोक सिंह ने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सरकार कायरतापूर्ण हमला कर विरोध की हर आवाज़ को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह लखनऊ में मीडिया संस्थानों पर छापे डाले जा रहे है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू जी के शांतिपूर्वक शांति मार्च से पहले उनके घर को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर गिरफ्तार किया है उससे स्पष्ठ है सरकार बेहद डरी हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस मीडिया पर हुए हमले की निंदा करते हुए सरकार को आगाह करती है कि 22 में जनता इन कृत्यों के लिए भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।

Related posts

पॉर्नोग्राफिक वीडियो के मामले क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्रवाई, इस एक्ट्रेस सहित कई गिरफ्तार

Aman Sharma

स्वीडिश फैशन रिटेलर देहरादून में खोलेगी H&M फॉल

Rani Naqvi

पाकिस्तान बोला, भारत के नेता राहुल गांधी ने भी माना कश्मीर में हो रही ज्यादती, कांग्रेसी परेशान

Trinath Mishra