Breaking News यूपी

Lucknow: जब लोक भवन के सामने आत्मदाह करने पहुंचा वृद्ध, जानिए क्या है मामला

Lucknow: जब लोक भवन के सामने आत्मदाह करने पहुंचा वृद्ध, जानिए क्या है मामला

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में लोग अपनी फरियाद लेकर दूर-दूर से आते हैं। कुछ लोग ज्यादा परेशान हो जाते हैं तो आत्मदाह करने का प्रयास भी करते हैं। ऐसा ही नजारा गुरुवार को देखने को मिला, जब उन्नाव से आया एक वृद्ध लोक भवन के सामने आत्मदाह करने लगा।

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया और घायल वृद्ध की समस्या सुनी। इलाज के लिए उन्हें सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की मदद से उनका इलाज किया गया। इसके बाद समझा-बुझाकर उन्हें घर भेजने का प्रबंध किया गया।

दरअसल पीड़ित उन्नाव का रहने वाला है, उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन हड़प ली है। इस मामले में उन्नाव पुलिस की तरफ से भी कोई मदद नहीं मिल रही थी। इसी से परेशान होकर वह गुरुवार दोपहर 12:00 बजे के करीब हजरतगंज पहुंच गया। इसके बाद लोग भवन की तरफ बढ़ने लगा। वहां वृद्ध ने आत्मदाह करने का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद सीओ राघवेंद्र कुमार मिश्रा और इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने उन्हें बचा लिया। दोनों ने वृद्ध व्यक्ति की समस्या सुनी और उन्नाव पुलिस से बात करके मदद दिए जाने की बात कही। उनका कहना था कि वह मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं। हालांकि उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई लेकिन मदद का पूरा भरोसा दिया गया।

पुलिस कर्मियों के द्वारा उन्हें किराए का पैसा दिया गया और दोबारा उन्नाव घर भेज दिया गया। भविष्य में किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत फोन करने की भी बात कही। सीओ ने उन्हें अपना नंबर दे दिया। बातचीत में पता चला कि 3.5 बीघा जमीन परिवार के ही कुछ सदस्यों ने हड़प ली है। लगातार वह उन्नाव पुलिस थाने का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें मदद नहीं मिल पाई। मदद की गुहार लगाते हुए हैरान-परेशान वृद्ध राजधानी लखनऊ पहुंच गया और आत्मदाह करने का प्रयास किया।

Related posts

MSME DAY: IIA वाइस प्रेसिडेंट कृष्ण राजीव सेहगल ने कहा जिला ऑफिस की पावर बढ़नी चाहिए

Shailendra Singh

लखनऊ के अमित को मिली उम्मीदों वाली ‘किट’, सरकार के प्रयासों का किया धन्यवाद

Aditya Mishra

सत्ता संभालने के बाद सीएम योगी ने पहली बार फहराया झंड़ा

Breaking News