featured यूपी

Women’s Day 2021: लखनऊ की महिलाओं को इन जगहों पर मिलेगी फ्री एंट्री

Women’s Day 2021: लखनऊ की महिलाओं को इन जगहों पर मिलेगी फ्री एंट्री

लखनऊ: विश्‍व महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर राजधानी लखनऊ की महिलाओं को सौगात मिली है। ‘मिशन शक्ति’ के तहत इस दिन महिलाओं को चुनिंदा ऐतिहासिक पर्यटन स्‍थलों पर फ्री एंट्री (नि:शुल्‍क प्रवेश) दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: सप्‍त देवालयों की शोभायात्रा से बढ़ेगी वृंदावन कुंभ की रौनक  

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार को आदेश जारी‍ करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को उपहार दिया है। आदेश के अनुसार, राजधानी महिलाओं को कुछ ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। डीएम ने यह आदेश हुसैनाबाद और संबद्ध ट्रस्ट को पत्र भेजकर जारी किया है।

 

इन पर्यटन स्‍थलों पर मिलेगी फ्री एंट्री

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने आदेश जारी करते हुए पत्र में लिखा- ‘महिला शक्ति के सम्मान में अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर अपने प्रबंधधीन ऐतिहासिक स्मारकों जैसे- बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी में महिलाओं के लिए प्रवेश नि:शुल्‍क रहेगा।’

पुरुषों को देना होगी एंट्री फी

हालांकि, यह सुविधा केवल महिलाओं के लिए होगी, पुरुषों को प्रवेश शुल्‍क देना पड़ेगा। ऐतिहासिक धरोहरों में प्रवेश शुल्‍क थोड़ा अधिक होने के कारण अक्सर सामान्य महिलाएं बहुत ही कम संख्या में घूम पाती हैं। इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए लखनऊ डीएम ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं के लिए यह फैसला लिया है।

ताजमहल में महिलाओं का नि:शुल्‍क प्रवेश

उधर, आगरा जिले में अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल में सभी महिलाओं को फ्री प्रवेश की सुविधा होगी। यह जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी की। 8 मार्च को पूरे दिन सभी भारतीय और विदेशी सैलानियों को निशुल्क प्रवेश की सुविधा होगी। यह सुविधा सिर्फ ताजमहल ही नहीं, सभी संरक्षित स्मारकों के लिए लागू की गई है। इस बारे में ज्वाइंट डायरेक्टर एम नांबिराजन ने आदेश जारी किया।

Related posts

नोबेल पुरस्कार मिलने से ठीक पहले अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने मोदी सरकार को दे डाली ये सलाह

Rani Naqvi

2 साल की हुई मीरा शाहिद की ‘नन्ही परी’, बर्थडे पार्टी में पहुंचे सितारे

Rani Naqvi

प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 321 नए मामले, लखनऊ में 77 नए मरीज आये

sushil kumar