featured यूपी

लखनऊ: डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए डीएम ने बुलाई बैठक

लखनऊ: डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए डीएम ने बुलाई बैठक

लखनऊ: यूपी में प्राईवेट जमीन आपसी सहमति के आधार पर तय किए जाएगें। 25 जून 2021 तक क्रय की यह कार्रवाई सभी ग्रामसभा में पूरी कर ली जाएगी। भूमि पुर्नग्रहण की कार्रवाई 19 जून 2021 तक पूरी कर ली जाएगी। उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर ने 22 जून तक प्रस्तव तैयार कर प्रेजेंट किया है।

21 जुलाई तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण

उत्तर प्रदेश में डिफेन्स इण्डस्ट्रियल कारिडोर विकसित किये जाने हेतु यूपीडा द्वारा ग्राम भटगांव की प्रस्तावित भूमि के क्रय करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिलाधिकारी को बताया गया कि उत्तर प्रदेश में डिफेन्स इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किये जाने हेतु यूपीडा ने ग्राम भटगांव की प्रस्तावित भूमि के प्रथम चरण में 67.291 हेक्टेयर भूमि शामिल है। प्रस्तावित भूमि में 13.513 हेक्टेयर भूमि ग्रामसभा आदि की तथा 53.778 हेक्टेयर प्राइवेट भूमि है।

डीएम ने जरूरी निर्देश दिए

जिलाधिकारी की बैठक में निर्देश दिया गया कि प्राईवेट भूमि आपसी सहमति के आधार पर 25.06.2021 तक क्रय करने की कार्यवाही पूर्ण कर लिया जाए तथा ग्रामसभा की भूमि के पुर्नग्रहण की कार्यवाही  19 जून 2021 तक पूरी कर ली जाए।

इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा

बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में डिफेन्स इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किये जाने हेतु यूपीडा ने ग्राम भटगांव की प्रस्तावित भूमि के द्वितीय चरण में 81.00 हेक्टेयर भूमि शामिल है। प्रस्तावित भूमि में 23.00 हेक्टेयर भूमि ग्राम सभा आदि की तथा 58.00 हेक्टेयर प्रोइवेट भूमि है।

दूसरे चरण में चरण में शामिल प्राईवेट भूमि क्रय करने हेतु जिलाधिकारी की टाइमलाइन

  • उप जिलाधिकारी, सरोजनीनगर( लखनऊ) 22 जून 2021 तक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें।
  • तहसील (सरोजनीनगर) से प्राप्त प्रस्ताव अनुमोदन 24 जून 2021 तक यूपीडा को भेजने की कार्यवाही की जाए
  • यूपीडा से अनुमोदन प्राप्त होने पर प्रस्तावित भूमि का विवरण 2 दिन में 3 जुलाई 2021 तक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित कराते हुए आपत्तियों को प्रस्तुत करने का अंतिम तारिख 14 जुलाई 2021 निर्धारित किया जाए
  • 14 जुलाई 2021 तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 21 जुलाई 2021 तक करने के निर्देश दिए गए।
  • आपत्तियों के निस्तारण की अवधि में ही प्रतिफल की दर का निर्धारण तथा ग्रामसभा की भूमि के पुनर्ग्रहण का कार्य कर लिया जाए।
  • उपरोक्त कार्यवाही पूर्ण कराते हुए प्राईवेट भूमि 31 जुलाई 2021 तक प्रत्येक दशा में क्रय की कर ली जाए
  • प्रथम चरण व द्वितीय चरण में प्रस्तावित समस्त भूमि के अर्जन हेतु वांछित कार्यवाही भी साथ-साथ चलाई जाती रहें

डीएम की इस बैठक में विशेष कार्याधिकारी, यूपीडा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), लखनऊ, अपर जिलाधिकारी, (भू0अ0) द्वितीय,लखनऊ, उप जिलाधिकारी, सरोजनीगर, लखनऊ, तहसीलदार, सरोजनीनगर, लखनऊ उपस्थित रहे।

Related posts

सुशांत के ‘सुसाइड’ और उनकी मैनेजर की ‘आत्महत्या’ के पीछे क्या है कोई किस्मत कनेक्शन?

Mamta Gautam

तब्लीगी जमात की वजह से देश में फैला कोरोना, सरकार ने लिखित में बताया

Trinath Mishra

कर्नाटक: T20 मैच में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले चार नाबालिक गिरफ्तार

Neetu Rajbhar