featured यूपी

लखनऊ: कोरोना नियंत्रण के लिए फील्‍ड पर उतरे डीएम, माइक्रो कंटेनमेंट जोन सील  

लखनऊ: कोरोना नियंत्रण के लिए फील्‍ड पर उतरे डीएम, माइक्रो कंटेनमेंट जोन सील  

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिलाधिकारी लगातार फील्‍ड पर उतर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को भी डीएम अभिषेक प्रकाश निरीक्षण करने निकले।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश शहर में जेटीआरआइ व ग्‍वारी चौराहे पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन में की गई व्‍यवस्‍थाओं की हकीकत जानने खुद उनका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने कोविड-19 की रोकथाम के लिए तय किए गए प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिटाइजेशन और मोपिंग के बारे में पूछा।

नगर निगम लगातार कर रहा सैनिटाइजेशन का काम

डीएम के सवाल पर नगर निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि, सैनिटाइजेशन का काम लगातार कराया जा रहा है। जिन मकानों, भवनों आदि को सैनिटाइज किया गया है, उन सब पर कोडिंग अंकित की जा चुकी है, ताकि पहचान की जा सके।

lucknow 6 लखनऊ: कोरोना नियंत्रण के लिए फील्‍ड पर उतरे डीएम, माइक्रो कंटेनमेंट जोन सील  

 

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि, कंटेनमेंट जोन में कुछ माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी बनाए जाएं और उनको बैरिकेडिंग करके सील किया जाए। उन्‍होंने निर्देश दिया कि, कंटेटमेंट जोन एरिया में पर्याप्त पुलिस बल के द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराना सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही कोरोना कर्फ्यू का पूर्ण अनुपालन कराना भी सुनिश्चित कराया जाए।

ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों की कराई जाए जांच: डीएम   

डीएम अभिषेक प्रकाश ने निर्देश दिया कि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की जांच कराई जाए। कंटेनमेंट क्षेत्र में सभी लोगों को घर पर ही राशन, सब्जी, फल, दूध आदि उपलब्ध कराया जाए। गाड़ियों के माध्यम से राशन, सब्जी, फल आदि की आपूर्ति लोगों के घर-घर जाकर की जाए।

जिलाधिकारी ने कंटेनमेंट जोन के लोगों से अपील करते हुए कहा कि, सभी लोग घरों में रहें, बिल्कुल भी बाहर न निकले। लोगों को आवश्यक वस्तुएं, राशन, दवाईयां, सब्जी आदि आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराई जा रही है। डीएम के साथ निरीक्षण में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय भटनागर, उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया हनुवंतिया में जल महोत्सव का शुभारंभ

Rani Naqvi

फुलैरा दूज और होली का क्या है पौराणिक महत्व, जानिए कब मनाया जाता है यह पर्व

Aditya Mishra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की

Kalpana Chauhan