featured यूपी

धर्म बदलने के बाद लखनऊ की प्रियंका बनी फातिमा

धर्म बदलने के बाद लखनऊ की प्रिंयका बनी फातिमा

लखनऊ: यूपी एटीएस ने कुछ दिन पहले धर्मातंरण करने वाले दो आरोपितों को अरेस्ट कर पर्दाफाश किया है। धर्मांतरण के खेल में कई मामले खुलकर सामने आ रहे हैं। आरोपितों ने लोगों की बेबसी का फायदा उठाकर धर्म परिवर्तन करवा दिया था। इसी कड़ी में जुड़ा एक मामला राजधानी लखनऊ से समाने आया है। जहां एक लड़की ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर अपना नाम प्रिंयका सेन से फातिमा मुहम्मद फारुख में तब्दील कर लिया। जब प्रियंका के घर वालों को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होने बेटी सारे रिश्ते तोड़ दिए।

दरअसल, अलीगंज थानाक्षेत्र के डंडहिया मेहंदी टोला की रहने वाली प्रिंयका सेन को अब लोग फातिमा फारुख के नाम जानते हैं। प्रिंयका सेन उर्फ फातिमा फारुख की मां माया सेन ने बताया कि साल 2010 में उनके पति की मौत हो गई थी। इसके चलते पूरा परिवार गुरबत की जिंदगी जीने लगा था । घर की तंगहाली को देख प्रिंयका एक शोरुम पर नौकरी करने लगी। इसके बाद प्रियंका धीरे-धीरे घर वालों से दूरी बनाने लगी। बताया कि जब भी वह घर आने में देर करती तो सदस्यों को उसकी चिंता सताने लगती। जब घर के सदस्य उसे कॉल करते तो प्रियंका उन्हें अलग-अलग लोकेशन बताती। लेकिन पड़ोसियों ने प्रियंका की मां को उसके विषय में गोपनीय बातें बताई। जिसे सुनकर माया सेन के पैरों तले जमीं खिसक गई। जब प्रिंयका की मां ने खुलकर बातचीत की तो प्रियंका बताया कि उसने एक गैर धर्म के युवक से निकाह पढ़ अपना धर्म और नाम बदल लिया है।

शरीयत का हवाला देकर मां और भाई से की मारपीट

बताया कि दो साल बाद प्रियंका अपने घरवालों से मिलने आई, तो उन्होने बेटी को अपनाने से इंकार कर दिया । फिर उनकी बेटी मुस्लिम पड़ोसियों के घर में कुछ दिन रहकर वापस लौट गई।  उन्होने बताया कि आठ महीने पहले प्रियंका दोबार घर आई तो वह शरीयत कानून का हवाला देकर घर और प्रापर्टी में अपना हिस्सा मांगने लगी।  आरोप है कि जब प्रियंका वालों ने विरोध किया, तो प्रिंयका उर्फ फातिमा ने अपने शौहर के साथ मिलकर मां और भाई से मारपीट की। बताया कि उन्हे नहीं पता है कि उनकी बेटी कहां और किस शहर में है।

मां खत्म किए सारे रिश्ते

प्रियंका की मां ने रोते हुए अपना दुख बयां किया। उन्होने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में काफी होनहार थी। इसके अलावा घर सभी कामों में हाथ बंटाती थी। बहकावे में आकर बेटी ने पहले धर्म बदल लिया। इसके बाद प्रपार्टी के लिए मारने से वह लोगों की नजरों से उतर गई। इसके बाद माया सेन और उनके सदस्यों ने प्रियंका से सारे रिश्ते खत्म कर दिए है। उनका कहना है कि प्रिंयका उर्फ फातिमा मोहम्मद फारुख से उनका व उनके परिवार को वास्ता नहीं हैं। उनके लिए प्रियंका मर चुकी है।

Related posts

‘अगस्ता वेस्टलैंड’ मामले पर भड़के रणदीप सुरजेवाला, कहा कंपनी को ब्लैकलिस्ट से क्यों किया बाहर

mahesh yadav

उत्तर प्रदेश: अखिलेश और आजम खान का बड़ा फैसला, विधायक पद पर दे सकते हैं इस्तीफा

Neetu Rajbhar

बाबा राम रहीम पर फैसला आने से पहले हाई अलर्ट, समर्थकों ने जुटाए हथियार

Pradeep sharma