Breaking News featured यूपी

…तो इस तरह महिला पुलिसकर्मी भी मना सकेगीं राखी का त्यौहार

...तो इस तरह महिला पुलिसकर्मी भी मना सकेगीं राखी का त्यौहार

लखनऊ: रक्षाबंधन का त्यौहार रविवार को देश भर में धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस त्यौहार को देखते हुए लखनऊ कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर रखी है। महिलाओं की सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए हैं। साथ ही इस त्यौहार को महिला पुलिसकर्मी भी मना सकें इसके लिए भी लखनऊ कमिश्नेरेट ने दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई है।

अपर पुलिस आयुक्त (उत्तरी) प्राची सिंह ने बताया है कि कल एक महत्वपूर्ण त्यौहार है और सभी वर्गों के लोग इसे मानते हैं। सुरक्षा दृष्टिकोण से पुलिसकर्मियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। इस ड्यूटी में महिला पुलिसकर्मी एवं पुरुष पुलिसकर्मी, दोनों का प्रतिभाग रहेगा। साथ ही जहां-जहां माताएं, बहनें जाकर राखियां खरीदती हैं, जो मेन एरिया हैं, वहां-वहां भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।

वहीं प्राची सिंह ने कहा है कि महिला पुलिसकर्मी के लिए जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। हालांकि, हममें आधे-आधे शिफ्ट में ड्यूटी लगाई हैं, जिनकी सुबह ड्यूटी है वो शाम में इस त्यौहार को मना सकती हैं और जिनकी शाम में है वे सुबह राखी का त्यौहार मना सकती हैं।

अपर पुलिस आयुक्त (उत्तरी) प्राची सिंह ने बताया है कि आज हर थाना क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ड्राइव चलाई जाएगी जिसके अंतर्गत लाउडस्पीकर के द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही मास्क लगाने और सामाजिक दूरी को अपनाने की अपील की जाएगी।

Related posts

बरसाना की राधा रानी सुशोभित करेंगी नया सिंहासन

Neetu Rajbhar

युवाओं और महिलाओं को आपदा प्रबंधन के लिए सरकार करेगी तैयार सीएम ने दिए निर्देश

piyush shukla

दिल्ली में अब एलजी की सरकार, केंद्र सरकार ने जारी किया नए कानून का नोटिफिकेशन

pratiyush chaubey