Breaking News यूपी

Lucknow: कांग्रेस की प्रेस वार्ता में बड़ा ऐलान, होगा महासंपर्क अभियान

यूपी में ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ अभियान चलाएगी कांग्रेस, इस दिन होगा बड़ा प्रदर्शन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों काफी हलचल देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी अजय कुमार लल्लू ने एक प्रेस वार्ता की। कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस प्रेस वार्ता में नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता के दौरान कहा गया कि कांग्रेस त्याग, बलिदान और समर्पण वाली पार्टी है। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ भी इस बार मनाई जाएगी। इतना ही नहीं, अजय कुमार लल्लू ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर नेता और पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के 30,000 से अधिक ग्राम सभाओं में जाएंगे और 75 घंटे का प्रवास वहां करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम प्रियंका गांधी के निर्देश पर किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 3 दिन 90 लाख से अधिक लोगों से कांग्रेस पार्टी संपर्क स्थापित करने की कोशिश करेगी। जिन गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता जाएंगे, उन्हें पहले ही चिन्हित कर लिया गया है।

या विशेष कार्यक्रम आने वाले 19 अगस्त से शुरू होगा, जो 21 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसमें सबसे पहले दिन मेरा गांव मेरा देश कार्यक्रम होगा। इस दौरान ग्रामीण स्तर पर चौपाल भी आयोजित की जाएगी और लोगों की समस्याओं को कांग्रेस के नेता सुनेंगे। दूसरे दिन श्रमदान होगा, 20 अगस्त को राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर 30000 ग्राम सभाओं और वार्ड में लोगों को सम्मानित किया जाएगा। संविधान की शपथ भी इस दौरान कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिलाई जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उनके परिवार और सभी वरिष्ठ जनों को कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मानित करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम का नाम जय भारत महासंपर्क अभियान रखा गया है।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बालू अड्डा प्रकरण पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यूपी की राजधानी होते हुए भी इतना बुरा हाल देखने को मिल रहा है। वार्ड सुरक्षित नहीं है, सरकार की हालत खराब है। सरकार लगातार लोगों की जरूरत की चीजों को दरकिनार कर रही है। दरअसल बीते दिनों बालू अड्डा में दूषित पानी पीने के बाद कई बच्चे बीमार हो गए थे, इसके बाद यह मामला सवालों में आ गया।

Related posts

दिल्ली एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में घना कोहरा, ठंड ने दी दस्तक

shipra saxena

सेना ने घुसपैठ कर रहे 12 आतंकियों को मार गिराया, एक जवान शहीद

Rahul srivastava

बेरोजगारी में कारगार साबित हुई योगी सरकार की एक जनपद एक उत्पाद योजना, हासिल की ये रैंक

Trinath Mishra