December 2, 2023 7:52 am
धर्म

भगवान शिव हो जाएंगे झट से प्रसन्न, करें ये उपाय

bholenath भगवान शिव हो जाएंगे झट से प्रसन्न, करें ये उपाय

नई दिल्ली। आज सोमवार है यानी भगवान शिव का दिन। आज के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।भगवान शिव को महेश, शंकर भोलेनाथ जैसे कई नामों से जाना जाता है।शिव को भोलेनाथ इसलिए भी कहते हैं क्योंकि भगवान शिव बहुत ही भोले हैं। उन्हें सच्ची श्रद्धा से एक लोटा जल भी केवल समर्पित कर दो तो वो प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें आडंबर और छल कपट या भारी प्रसाद पूजा से खुश करने की कोई जरुरत नहीं है।सच्चे मन से पूजा करने पर ही भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं।

 

bholenath भगवान शिव हो जाएंगे झट से प्रसन्न, करें ये उपाय

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही आसान उपाय है। शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ती होती है।तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है।गेंहु चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है, सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जल द्वारा भगवान शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।

शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।यदि कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर है तो उसे उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए भगवान शिव का अभिषेक गौ माता के शुद्ध घी से करना चाहिए।

सावन में किसी सोमवार को पानी में दूध व काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें, अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य धातु के बर्तन का उपयोग करें। अभिषेक करते समय ॐ जूं स: मंत्र का जाप करते रहें। इसके बाद भगवान शिव से रोग निवारण के लिए प्रार्थना करें और प्रत्येक सोमवार को रात में सवा नौ बजे के बाद गाय के सवा पाव कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने का संकल्प लें। इस उपाय से बीमारी ठीक होने में लाभ मिलता है।भगवान शिव को जो भी चीजें चढ़ाएं उसे गरीबों और जरुरतमंदों को बांट दें।भगवान भी आपकी मदद तभी करेंगे जब आप एक दूसरी की मदद करेंगे।

Related posts

आज मनाया जा रहा है तीज का त्यौहार, जानिए तिथि, पूजा का समय, व्रत विधि और इसका महत्व

Rahul

Aaj Ka Panchang: जानिए 31 अगस्त 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

Rahul

31 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul