featured देश राज्य

राम रहीम को कोर्ट से भगाने का प्लान बना रही थी हनीप्रीत, लुकआउट नोटिस जारी

ram rahim and honeypreet

चंडीगढ़। रेप के आरोपी गुरपीत राम रहीम सिंह की बेटी हनीप्रीत इंसा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। हनीप्रीत पर राम रहीम को कोर्ट से भगाने का आरोप लगा है। बीते शुक्रवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को साध्वियों के साथ यौन शोषण करने के मामले में दोषी ठहराया था। राम रहीम को दोषी ठहराने के आरोप में राम रहीम को भगाने का प्लान बनाया गया। लोकिन हरियाणा पुलिस ने उस प्लान पर पानी फेर दिया। राम रहीम को भगाने का आरोप उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत पर लगा है। जिसके खिलाफ पुलिस जांच कर रही है।

ram rahim and honeypreet
ram rahim and honeypreet

बता दें कि बीते सोमवार को राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। कहा जा रहा है कि इसके बाद से ही हनीप्रीत इंसा अंडरग्राउंड हो गई। हनीप्रीत के सुनारिया जेल परिसर से निकलने के बाद रोहतक के आर्य नगर में ही किसी डेरा प्रेमी संजय चावला के घर रुकने की बात भी सामने आई थी। अगली सुबह वह परिवार भी घर से गायब मिला। आर्य नगर में इस रात संजय चावला के घर देर रात दो गाड़ियां आईं थीं। उसके बाद से हनीप्रीत का कुछ पता नहीं है। तभी से हरियाणा पुलिस भी हनीप्रीत की तलाश में जुटी है. हनीप्रीत कहां है, ये एक रहस्य बना हुआ है। फिलहाल हरियाणा पुलिस के साथ-साथ लोकल जांच एजेंसियां भी सरगर्मी से हनीप्रीत की तलाश कर रही हैं।

Related posts

देश के बाल वीरों को पीएम मोदी ने किया सम्मानित

shipra saxena

दिल्ली से लुधियाना जा रही फ्लाइट में मिला कोरोना का मरीज, सभी यात्री किए गए क्वारंटाइन

Rani Naqvi

जर्मनी के ऊपर से गुजर रहा था प्लेन, अचानक ATC रूम से टूट गया संपर्क

kumari ashu