लाइफस्टाइल

इन गहनों से लगाएं पर्सनैलिटी में चार चांद…

jewell इन गहनों से लगाएं पर्सनैलिटी में चार चांद...

नई दिल्ली। शादी हो या पार्टी हमारी पर्सनैलिटी को लोग तभी नोटिस करते हैं जब आप सबसे हटकर दिखते हैं। हमारे साज ऋृंगार में गहनों का अपना अलग महत्व है। चोकर हार, कान में पहने जाने वाले ईयर कफ और चौकोर आकार वाले हीरे के आभूषणों को पहनने से आपको स्मार्ट लुक मिलेगा। आइए जानते हैं कि पिछले साल की तुलना में इस साल किस तरह के गहनों का फैशन रहेगा।

– पिछले साल नए नग जैसे पारइबा टूमलाइन, तंजानिट्स, लैपिज लाजुली इस्तेमाल किए गए। कुल मिलाकर नीले रंग का जेम स्टोन सबसे ज्यादा प्रचलन में रहा। रंगों के बारे में जानकारी व सुझाव देने वाली कंपनी पैंटोन ने इस साल हरे रंग के छाए रहने की घोषणा की है, इसलिए आप पन्ना, पेरीडोट्स जड़ित आभूषण पहन सकती हैं।

jewe इन गहनों से लगाएं पर्सनैलिटी में चार चांद...

– इस साल छोटे नग जड़ित और पतले आभूषण प्रचलन में रहने की उम्मीद है। पतली चूड़ियां, कंगन, छोटे चौकोर आकार के हीरा, पन्ना जड़ित अंगूठी, पेंडेंट पसंद किए जाएंगे। हीरा महिलाओं के जीवन का अभिन्न हिस्सा है और महिलाओं हीरा जड़ित ईयर रिंग, हीरा जड़ित सिंगल लाइन कंगन भी महिलाओं को खूब भाते हैं।

jewell इन गहनों से लगाएं पर्सनैलिटी में चार चांद...

– चोकर हार फिर से फैशन में हैं। शादियों में हीरा जड़ित ये हार खूब पहने जा रहे हैं। परिधान से संयोजन करते हुए पतली लड़ियों वाले हार भी आप पर खूब जचेंगे।

jewellery इन गहनों से लगाएं पर्सनैलिटी में चार चांद...

– साल 2016 में छाए रहने वाले ईयर कफ्स इस साल विभिन्न नए डिजाइनों, आकार, लंबाई के साथ बाजार में उपलब्ध होंगे। इनका जलवा इस साल भी बरकरार रहेगा।

ear इन गहनों से लगाएं पर्सनैलिटी में चार चांद...

– इस साल सुनहरा रंग, रोज गोल्ड भी चलन में रहेंगे क्योंकि यह भारतीय महिलाओं की स्किन टोन के ऊपर खिलते हैं। गुलाबी रंग अधिकांश महिलाओं का पसंदीदा रंग होता है और यह दिन में पहने जाने वाले हीरे के आभूषण के ऊपर खूब खिलेगा।

Related posts

अलवर पुलिस ने किया पोस्टर विमोचन एवं फ्लैग मार्च, कोविड-19 महामारी की गाइडलाइन की पालना हेतू एसपी ने कि आमजन से अपील

Hemant Jaiman

रात में भूलकर भी ना खाएं खट्टी चीजें, हो सकती है ये बीमारी

rituraj

Eye Care Tips: गर्मियों की तेज धूप आंखों को पहुंचा सकती है नुकसान, राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Neetu Rajbhar