featured देश

लोकसभा चुनाव के दिन करीब आने के साथ ही लोकलुभावन वादों का दौर शुरू, राहुल गांधी ने किया ये एलान

Bharat Khabar | राहुल गांधी Covid-19 | Special News in Hindi | Latest and Breaking News for Uttarakhand and Chhattisgarh

रायपुर। लोकसभा चुनाव के दिन करीब आने के साथ ही लोकलुभावन वादों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनता को अपनी पार्टी से जोड़ने के लिए अब तक सबसे बड़ा चुनावी वादा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सरकार में आई तो हर गरीब के लिए न्यूनतम आमदनी गारंटी की स्कीम लाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि उस वक्त तक नए भारत का विकास नहीं हो सकता जब तक लाखों देशवासी गरीबी में रहेंगे।

rahul gandhi लोकसभा चुनाव के दिन करीब आने के साथ ही लोकलुभावन वादों का दौर शुरू, राहुल गांधी ने किया ये एलान

बता दें कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अटल नगर में ‘किसान आभार सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि हमने निर्णय किया है कि हिंदुस्तान के हर गरीब व्यक्ति को 2019 के बाद कांग्रेस पार्टी वाली सरकार न्यूनतम आमदनी देगी। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के हर गरीब व्यक्ति के बैंक एकाउंट में हिंदुस्तान की सरकार न्यूनतम आमदनी देने जा रही है। इसका मतलब है कि हिंदुस्तान में कोई भूखा नहीं रहेगा और न कोई गरीब रहेगा।

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि हम दो हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं। एक हिंदुस्तान होगा और उस हिंदुस्तान में हर गरीब व्यक्ति को न्यूनतम आमदनी देने का काम कांग्रेस पार्टी की सरकार करेगी। यह काम आज तक दुनिया की किसी भी सरकार ने नहीं किया है। यह काम दुनिया में सबसे पहले हिंदुस्तान की 2019 के बाद कांग्रेस वाली सरकार करने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह जो भी वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। कांग्रेस की सरकार ने मनरेगा के तहत गरीबों को रोजगार की गारंटी दी। भोजन की गारंटी दी। सूचना का अधिकार दिया। गांधी ने इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दिलाने के लिए किसानों और आम जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान किसानों को ऋण मुक्ति के प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

Related posts

UP News: आगरा में दर्दनाक हादसा, दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 5 लोगों की मौत

Rahul

डीएसी की बैठक में रक्षा बलों के लिए 9100 करोड़ मूल्‍य के उपकरणों की खरीद को मंजूरी मिली

mahesh yadav

चुनावी कैंपेन की शुरुआत द्वारका से करना, क्या है कांग्रेस का गणित

Pradeep sharma