featured देश

देश में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, लेकिन इस बार सरकार ने दी बड़ी छूटें..

lockdown 2 देश में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, लेकिन इस बार सरकार ने दी बड़ी छूटें..

कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में ल़कडाउन की स्थिति बनी हुई है। इस बीच भारत सरकार ने तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ा दिया है। 3 मई को खत्म होने वाला लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

lpcdown 1 देश में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, लेकिन इस बार सरकार ने दी बड़ी छूटें..
लेकिन इस बार सरकार ने लॉकडाउन में कुछ आजादी दी है। जिससे लोगों की कुछ परेशानी कम हो जाएगी।

इस छूट के मद्देनजर ग्रीन और ऑरेंज जोन में कई तरह की रियायतें दी गई है। इन रियायतों में ई-कॉमर्स को भी छूट का ऐलान किया गया है। ग्रीन और ऑरेंज जोन में ई-कॉमर्स को मंजूरी दी गई है।

इतना ही नहीं इन जोन में गैर-जरूरी सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी पर छूट दी गई है। इसके साथ ही ग्रीन जोन में 50 फीसदी सवारी लेकर बसें चलाने की अनुमति दी गई है। ग्रीन जोन में बस डिपो में 50 फीसदी कर्मचारी ही काम करेंगे।

लॉकडाउन के दौरान स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को 17 मई तक बंद रखा जाएगा।
इसके अलावा मॉल्स, सिनेमा, पब्स, रेस्टोरेंट्स आदी को भी बंद रखा जाएगा। इतना ही नहीं हवाई, रेल और मेट्रो की यात्राओं पर पाबंदी रहेगी।

लोॉकडाउन में फंसे लोगों को निकालने के लिए पहले से ही सरकार की तरफ से स्पेशल ट्रेने चलाने की अनुमति दे दी गई है।

https://www.bharatkhabar.com/home-ministry-allows-special-trains/
आपको बता दें, लॉकडाउन बढ़ाने पर भी कोरोना के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसको देखते हुए सरकार को लॉकडाउन बढ़ाने जैसा तीसरी बार कदम उठाया गया है।

Related posts

पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबालो के बीच मुठभेड़, मेजर समेत 4 जवान शहीद

bharatkhabar

उत्त्तराखण्ड : पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की बनी फेक ID ,लिया संज्ञान

Rahul

शर्मनाक: अधिकारी ने शौचालय के बदले महिला से कि शारीरिक संबंध बनाने की बात

Rani Naqvi