featured दुनिया

15 अक्टूबर तक बढ़ा लॉकडाउन..

lockdown 15 अक्टूबर तक बढ़ा लॉकडाउन..

कोरोना को दुनिया में फैले महीनों बीत चुके हैं। जिसकी वजह से लाखों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। तो वहीं करोड़ो लोग कोरोना के चलते जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना की दवाई नहीं बन सकी है। हालाकि कि, कोरोना की दवाई को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं।

lockdown 1 15 अक्टूबर तक बढ़ा लॉकडाउन..
इस बीच इटली ने बड़ा कदम उठाते हुए 15 अक्टूबर तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इटली ने लॉकडाउन का समय 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री जुसेप कोंटे ने बढ़ते मामलों को देखते हुए संसद में पाबंदियां बढ़ाने का सुझाव रखा था। मंगलवार को संसद के ऊपरी सदन में इस पर चर्चा होने के बाद इसे मंजूरी दे दी गई।तो वही, चीन में पिछले 24 घंटे में 101 नए मामले सामने आए हैं। यह अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने इसकी जानकारी दी। 24 घंटे में 16 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 391 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, इसमें 20 की हालत गंभीर है। चीन में संक्रमण के 83 हजार 959 मामले सामने आए हैं, जबकि 78 हजार 934 लोग ठीक हो चुके हैं। 4634 लोगों की मौत भी हुई।

https://www.bharatkhabar.com/combat-aircraft-to-reach-ambala-airbase/
कोरोना के प्रकोप में दुनियाभर मेंअब तक 1 करोड़ 68 लाख 93 हजार 293 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 45 लाख 6 हजार 371 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 63 हजार 465 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े बेहद चौकानें वाले हैं। इसके साथ ही कोरोना की दवाई जब तक नहीं बन जाती ये आंकड़े और भी आगे बढ़ सकते हैं।

Related posts

राज्य में 15 लाख दहाड़ी मजदूर पंजीकृत, कोरोना के चलते योगी सरकार दे रही 1000 रुपये की मदद 

Rani Naqvi

JOSHIMATH SINKING : जोशीमठ में तोड़े जाएंगे दोनों होटल, प्रभावितों को अभी डेढ़ लाख, शिफ्टिंग के लिए मिलेंगे 50 हजार

Rahul

कांग्रेस को आयकर न्यायाधिकरण से झटका, यंग इंडिया को चैरिटेबल ट्रस्ट बताने के किया दावे को खारिज

Rani Naqvi