featured देश

लॉकडाउन 4.0 की अवधि इन छूट के साथ 31 मई तक के लिए बढ़ाई जा सकती है

पीएम मोदी हाईवे लोकार्पण.. लॉकडाउन 4.0 की अवधि इन छूट के साथ 31 मई तक के लिए बढ़ाई जा सकती है

कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले कुछ सप्ताह में जिस तरह से बढ़ा है, वैसे में लॉकडाउन-4 का लागू होना लाज़िमी है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले कुछ सप्ताह में जिस तरह से बढ़ा है, वैसे में लॉकडाउन-4 का लागू होना लाज़िमी है। हालांकि, इस बार लॉकडाउन का रंग रूप अलग होगा। आज यानी रविवार को इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 31 मई तक लॉकडाउन की सीमा बढ़ाई जा सकती है। इस दौरान पहले से ज्यादा छूट भी दी जाएंगी।

बता दें कि लॉकडाउन-3 की मियाद 17 मई यानी आज ही खत्म हो रही है। पीएम मोदी ने हाल ही में देश के नाम अपने संबोधन में साफ कर दिया था कि लॉकडाउन देश में लागू रहेगा। लेकिन ये कब तक रहेगा ये साफ नहीं था। जानकारी के मुताबिक, सरकार लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए और बढ़ा सकती है। ये 31 मई तक लागू रहेगा। लॉकडाउन में क्या रियायतें मिलेंगी इसकी जानकारी सरकार रविवार को जारी कर सकती है।

https://www.bharatkhabar.com/the-storm-of-amfan-in-india-these-3-states-may-suffer-heavy-losses/

वहीं लॉकडाउन के चौथे चरण में ऑटो, बस और कैब सर्विस को इजाजत मिल सकती है। हालांकि, कटेनमेंट जोन में इन पर पाबंदी जारी रहेगी। वहीं, रेड जोन को फिर परिभाषित किया जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट को गैर जरूरी सामानों की सप्लाई करने की अनुमति मिल सकती है। अब तक जहां ऑफिस और फैक्ट्रियों में 33 फीसदी कर्मचारियों को ही काम करने की इजाजत थी, इसे बढ़ाकर 50 फीसदी किया जा सकता है।

वहीं शनिवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह, गृह सचिव और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लॉकडाउन-4 के दिशा-निर्देंशों पर 2 घंटे से ज्यादा देर तक बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्रियों की तरफ से आए सुझावों पर भी चर्चा हुई। बैठक में लॉकडाउन-4 का मसौदा फाइनल हुआ। शुक्रवार देर रात तक अमित शाह के नेतृत्व में गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से मिले सुझावों पर विचार के बाद दिशा निर्देशों का खाका तैयार किया था, जिसपर पीएम के साथ शनिवार की बैठक में चर्चा हुई।

Related posts

महिला अंडर-19 में उत्तराखंड की राघवी बिष्ट बिखेरेंगी जलवा

bharatkhabar

दावोस में शाहरुख का जलवा, एक्ट्रेस से सल्फी मांगने पर छुटी सबकी हंसी

Vijay Shrer

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया वन एवं वन्य जीव हेल्प लाइन 1926 का लोकार्पण

Samar Khan