featured देश राज्य

लालकृष्ण आडवाणी की बेटी कांग्रेस की टिकट पर लड़ सकती है चुनाव!

PRATIBHA लालकृष्ण आडवाणी की बेटी कांग्रेस की टिकट पर लड़ सकती है चुनाव!

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव और साल के अंत में 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं। वैसे वैसे BJP के लिए मुश्किलों का दौर भी बढ़ता जा रहा है।

PRATIBHA लालकृष्ण आडवाणी की बेटी कांग्रेस की टिकट पर लड़ सकती है चुनाव!

इस बार गाज बीजेपी के अंदर जा गिरी है क्योंकि भाजपा के संस्थापक और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की बेटी ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। भाजपा में पिता की उपेक्षा से दुखी चल रही प्रतिभा आडवाणी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने का विचार किया है।

गांधीनगर से कांग्रेस की टिकट पर लड़ सकती हैं चुनाव !
कभी देश के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी ने अब कांग्रेस का रुख अपनाने की सोची है। यह भी चर्चा है कि फिर वह अपने पिता की परंपरागत सीट गांधीनगर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। जिसको लेकर BJP में चिंता का विषय पैदा हो गया है! क्योंकि आगामी लोकसभा चुनाव और चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को BJP विशेष तवज्जो देती नजर आ रही है। अगर इसी दौरान भाजपा में यह गाज गिरी तो बीजेपी को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

बचांए पिता का बर्चस्व
प्रतिभा आडवाणी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के संयंत्र कारी स्वभाव से भली भांति परिचित हैं। प्रतिभा जानतेी हैं कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें टिकट देकर भी इस सीट पर बीजेपी हराने के लिए काम करेगी इससे बेहतर है कि वह कांग्रेस की ओर रुख करें और 2019  संसदीय लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर पिता की इस सीट से चुनाव लड़ कर अपना वर्चस्व बनाए रखने की कोशिश करें।

Related posts

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सरदार बूटा सिंह का निधन

Aman Sharma

सीएम के स्वागत में बारिश बनी रोड़ा, ड्यूटी पर डटे सुरक्षाकर्मी

Srishti vishwakarma

MULK को लेकर ट्रोल हो रहे अनुभव सिन्हा ने दिया करारा जबाव, कहा किसी का पैसा नहीं लगा

mohini kushwaha