featured देश

LIVE Russia-Ukraine War: यूक्रेन की सेना ने रूसी विमान को किया नष्ट

Screenshot 2022 02 25 104547 LIVE Russia-Ukraine War: यूक्रेन की सेना ने रूसी विमान को किया नष्ट

LIVE Russia-Ukraine War || रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइलों से हमला शुरू कर दिया गया है। युद्ध के पहले दिन यानी गुरुवार को यूक्रेन सेना के तीनों मोर्चा ने रूसी आक्रमणकारियों का डटकर सामना किया। यह लड़ाई इसलिए अधिक घातक है क्योंकि दूसरे विश्व युद्ध के बाद इतने बड़े स्तर पर हमला किया जा रहा है। रूस ने यूक्रेन पर जमीन, समुंद्र, हवा से हमला किया। जारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने यूक्रेन के सारे बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए निशाना बना रखा है। रूसी सेना हर संभव कोशिश कर रही है कि जहां से यूक्रेन में घुसने का मौका मिले वहां से यूक्रेन को हानि पहुंचाई जाए।

  • यूक्रेन की सेना ने आज सुबह राजधानी कीव में रूस के एक विमान को नष्ट किया। जो एक आवासीय भवन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। 
  • यूक्रेन ने किसी भारतीय को सहायता की जरूरत हो तो Ukraine Control Room, Ministry of External Affairs की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. 1800118797 (Toll free)Phones:+91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905, Email:situationroom@mea.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
रूस ने दक्षिणीपूर्वी यूक्रेन में दागी मिसाइल

रूसी सेना ने दक्षिणी पूर्वी यूक्रेन में बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया। दावा किया जा रहा है इस हमले में कई चौकियों को उड़ा दिया गया है।

यूक्रेन में रुस से नहीं लड़ेगी अमेरिकी सेना

अमेरिका ने यूक्रेन की सैन्य मदद को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन ने अपनी सेना को लड़ने के लिए नहीं भेजेगा। क्योंकि उसका रूप से लड़ने का कोई इरादा नहीं है। 

रूस के 4 बड़े बैंकों पर अमेरिका ने लगाई पाबंदी
यूक्रेन में रूस से नहीं लड़ेगी अमेरिकी सेना
रूस को अमेरिका की चेतावनी

रूस के एक तरफा हमले को लेकर अमेरिका ने चेतावनी देते हुए कहा है कि “पुतिन हमले के नतीजों को भुगतने के लिए तैयार रहें। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रण की घोषणा की। साथ ही रूस के हमले के बाद यूक्रेन के शरणार्थियों पनाह देगा अमेरिका।

रूस पर अमेरिका गंभीर आर्थिक प्रतिबंध लगाएगा

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि अमेरिका और हमारे सहयोगी देशों को रूस द्वारा अनावश्यक आक्रामकता के लिए तेजी से गंभीर प्रतिबंध लगाने चाहिए। हम नाटो सदस्य पर आक्रमण के खिलाफ एक मजबूत व एकजुट प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए नाटो सदस्यों के साथ समन्वय करेंगे।

अमेरिका के प्रधानमंत्री ने क्या कहा

अमेरिकी प्रधानमंत्री बोरिस जोहन्सन  ने कहा कि ” संकट की घड़ी में हम यूक्रेन के साथ हैं और उनके पक्ष में है। अपने भाग्य को चुनना आपका अधिकार है जिसे यूनाइटेड किंग्डम और हमारे सहयोगी दे हमेशा रक्षा करेंगे” अमेरिकी प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यूक्रेन ने दशकों से अपनी आजादी और लोकतंत्र का आनंद लिया है। और उन्हें अपना भाग्य खुद चुनने का अधिकार प्राप्त है हम और दुनिया स्वतंत्रता को केवल छीने जाने की अनुमति नहीं दे सकते। 

युद्ध के पहले दिन 137 की हुई मौत

एएसपी के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि रूस द्वारा पहले दिन किए गए हमले में 137 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए सभी ने अकेला छोड़ दिया। व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अपनी अधिकारी टि्वटर हैंडल पर लिखा है कि रूस बुराई की राह पर आगे चल पड़ा है लेकिन यूक्रेन अपना बचाव कर रहा है और हम अपनी स्वतंत्रता नहीं छोड़ेंगे।

रूसी पुलिस की हिरासत में 1700 से अधिक लोग

एएसपी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के लिए सैनिकों को भेजने के बाद हजारों लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। रूस पुलिस ने दर्जनों शहरों में विरोध प्रदर्शन करने वालें 1,700 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से की बात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गुरुवार देर रात बात की। और उनसे हिंसा को तात्कालिक रूप से समाप्त करने की अपील की। इसी के साथ भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री की इस योजना से कमा सकते हैं हर महीने 30 हजार रूपयो

Rani Naqvi

उत्तर प्रदेश की 11 उपचुनाव के सीटों पर मतगणना जारी, यहां जानें पूरी डिटेल

Trinath Mishra

अरुणाचल के राज्यपाल बर्खास्त किए जाएं : कांग्रेस

bharatkhabar