featured दुनिया

LIVE Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद, पीएम मोदी से की अपील..

download 1 3 LIVE Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद, पीएम मोदी से की अपील..

LIVE Russia-Ukraine War || रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्यवाही का आदेश दे दिया हैं। रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि यूक्रेन अगर पीछे नहीं हटता है तो जंग जारी रहेगी। साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को धमकी देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द हथियार डाल दे, नहीं तो युद्ध नहीं कर सकता। व्लादिमीर पुतिन कहां है कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है, तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्यवाही की जाएगी।

यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद, पीएम मोदी से की अपील..

रूस के हमले के बीच यूक्रेन ने भारत से मदद मांगी है. यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की गुजारिश की है. यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलखा ने कहा कि भारत और रूस के संबंध अच्छे हैं. नई दिल्ली (भारत) यूक्रेन-रूस विवाद को कंट्रोल करने में अहम योगदान दे सकता है. हम पीएम नरेंद्र मोदी से गुजारिश करते हैं कि वह तत्काल रूस के राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क करें.

  • शाम 4:30 बजे NATO की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • यूक्रेन के नेवल बेस पर दो जोरदार धमाके
  • रूसी गोलाबारी से कम से कम 7 लोग मारे गए और 9 घायल हुए
  • रूसी हमले से यूक्रेन में हथियारों का अड्डा तबाह
  • यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र के दो शहरों पर रूस का कब्जा 
  • युद्ध के बीच फ्रांस की रूस को चेतावनी, कहा- रूस तुरंत रोके सैन्य कार्रवाई
  • यूक्रेन के एयरबेज को रूस ने किया तबाह
  • नाटो के 30 देश एक साथ करेंगे रूस पर हमला 
  • लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक हेलीकॉप्टर ध्वस्त 

यूक्रेन सेना के मुताबिक लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और रूसी एक हेलीकॉप्टर को ध्वस्त कर दिया गया है।

बीच रास्ते से लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट

यूक्रेन द्वारा देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित करने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट गई।

यूक्रेन में मार्शल लॉ का ऐलान

रूसी हमले के बीच यूक्रेन में ‘मार्शल’ लॉ का एलान कर दिया गया है। वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट को खाली करवाया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक राजधानी कीव समेत कई जगह धमाके हो रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने क्या कहा 

रूस और यूक्रेन के हालातों को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि रूस द्वारा एक ऑपरेशन तैयार कर लिया गया है ऐसे में रूसी राष्ट्रपति को अपने सैनिकों को यूक्रेनपर हमला करने से रोकने और शांति का एक और मौका देना चाहिए।

यूएन में भारत ने क्या कहा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस तिरुमूर्ति ने कहा कि हम तात्कालिक रूप से दी- एस्केलेशन का आवाहन करते हैं। मौजूदा स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने की कगार पर है अगर इसे सावधानी के साथ संभाला नहीं गया तो सुरक्षा कमजोर हो सकती हैं सभी पक्षों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन में 20,000 से अधिक भारतीय छात्र सहित भारतीय निवासी को वापसी की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए।

182 भारतीय नागरिक यूक्रेन से पहुँचे भारत

यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक स्पेशल फ्लाइट छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ आज सुबह 7:45 बजे कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुई.

रूस की सेना ने यूक्रेन पर किया जोरदार धमाका

यूक्रेन की राजधानी कीव समेत अलग-अलग हिस्सों में धमाकों की आवाज सुनाई दी है। कीव के अतिरिक्त खरकीव शहर में भी ब्लास्ट हुआ है। इससे पहले गुरुवार की सुबह Donetsk में 5 बड़े धमाके हुए। बता दें Donetsk उन दो इलाकों में से एक है जिसे रूस ने अपने देश की मान्यता दी है। वही पोर्ट सिटी मारियूपोल में गुरुवार यानी आज सुबह करीब 3:30 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। यह इलाका रूसी सीमा से करीब 30 मिल दूरी पर है। वही आशंका यह है कि इस इलाके में रूसी सेना ने गोलाबारी भी की है। वही अलगाववादियों के हमले में यूक्रेन सेना के 2 सैनिकों की मौत हो गई है। वहीं इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्यवाही का ऐलान कर दिया है। और इसी के साथ ही रूस ने बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइलों के परीक्षण के साथ परमाणु युद्ध अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान का किया ऐलान 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि युद्ध टाला नहीं जा सकता। अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी कर दिया है। कि यूक्रेन अगर पीछे नहीं हटता है तो जंग शुरु कर दी जाए। साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को धमकी देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द हथियार डाल दे, नहीं तो युद्ध नहीं कर सकता। 

 

Related posts

ऑपरेशन गंगा: वतन वापसी पर भारतीय छात्रों ने लगाया ‘भारत मां की जय’ का नारा, स्मृति ईरानी ने किया स्वागत

Neetu Rajbhar

राहुल ने फिर ट्वीट कर मोदी पर साधा निशान, कहा- ये विकास है या विनाश?

Hemant Jaiman

पगड़ी पहने बाॅडीगार्ड शेरा के साथ नजर आए सलमान खान, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर ये लिखा

Aman Sharma