featured उत्तराखंड

सस्पेंस खत्म, तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे, जानें क्यों मिला मौका

TEERATH SINGH RAWAT सस्पेंस खत्म, तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे, जानें क्यों मिला मौका

देहरादून: तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया है। कल ही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे और आज ही वो शपथ ले सकते हैं। तीरथ सिंह पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले है। भारतीय जनता पार्टी के पौड़ी सांसद हैं। बेदाग छवि के नेता माने जाते हैं तीरथ सिंह रावत।

वह फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक (2012-2017) है, वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था। 1983 से 1988 तक संघ के प्रचारक भी रहे हैं तीरथ सिंह रावत।

तीरथ सिंह रावत भारतीय भारतीय जनता पार्टी से संबंधित राजनीतिज्ञ है। वर्ष 2000 में नवगठित उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री चुने गए तत्पश्चात प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा प्रदेश सदस्यता प्रमुख रहे। 2013 उत्तराखण्ड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे, वर्ष 2012 में चौबटाखाल विधान सभा से विधायक निर्वाचित हुए और वर्ष 2013 में उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने।

इससे पूर्व वर्ष 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (उत्तराखण्ड) के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री रहे

हेमवती नंदन गढ़वाल विश्व विधालय में छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। इसके बाद 1997 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए तथा विधान परिषद् में विनिश्चय संकलन समिति के अध्यक्ष बनाये गए।

LIVE UPDATE:

  • 11.17: तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे
  • 11.16: बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म
  • 10.58: निशंक विधायक दल की बैठक में पहुंचे
  • कुछ ही वक्त में विधायक दल की बैठक होने वाली है।
  • विधायकों को आवास में ठहराया गया है।
  • आवास पर नेताओं के आना-जाना शुरू हो चुका है।
  • जल्द नए सीएम की ताजपोशी की जाएगी।

    vidhayak 2 सस्पेंस खत्म, तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे, जानें क्यों मिला मौका

 

Related posts

पी.चिदम्बरम के बेट कार्तिक चिदम्बरम को खाली करना होगा जोरबाग का आवास

bharatkhabar

डिप्टी सीएम पद से हटाए गए सचिन पायलट, राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला

Rani Naqvi

मंत्रालय में सरप्राइज विजिट पर पहुंचे वेंकैया नायडू

bharatkhabar