featured देश

MCD Election Live: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में 2 बजे तक हुआ 30 प्रतिशत मतदान

vote MCD Election Live: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में 2 बजे तक हुआ 30 प्रतिशत मतदान

MCD Election Live: दिल्ली में नगर नगम के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव मैदान में 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा।

  • एमसीडी चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी में दोपहर दो बजे तक लगभग 30 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में सुबह दोपहर 12 बजे तक 18% मतदान होने की घोषणा की है।

320 638c2b0701944 MCD Election Live: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में 2 बजे तक हुआ 30 प्रतिशत मतदान

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया मतदान
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: भाजपा नेता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वेस्ट पटेल नगर में मतदान किया। आदेश गुप्ता वोट करने के बाद वोटर स्लिप दिखाते हुए।

 

दिल्ली नगर निगम चुनाव में दिल्ली पुलिस निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। तस्वीरें उत्तरी दिल्ली पुलिस स्टेशन कोतवाली और सब्जी मंडी की हैं।

  • भाजपा सांसद परवेश वर्मा और उनकी पत्नी ने मटियाला गांव के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

  • सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए वोट डालने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि ईमानदार पार्टी को वोट दें,शरीफ़ और अच्छे लोगों को वोट दें। भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, लफ़ंगई, गाली गलौज करने वालों को वोट ना दें। साथ में कहा कि दिल्ली को कूड़ा करने वालों को वोट ना दें। उन्हें वोट दें जो दिल्ली को चमकाएँगे, साफ़ सुथरा करेंगे। काम करने वालों को वोट दें,काम रोकने वालों को वोट न दें।

 

Related posts

दलितों सांसदों की शिकायत पर योगी से मिले पीएम मोदी, नाराजगी दूर करने की दी हिदायत

rituraj

कारगिल विजय पर 22 साल पूरे, जाने इस जंग की रोमांचक कहानी

Rahul

20 जवानों की शहादत पर सिने स्टार का का पीएम मोदी पर फूटा गुस्सा..

Mamta Gautam