featured देश राज्य

छत्तीसगढ़ : भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी सहित 40 नेताओं के नाम शामिल

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में कुल 40 नाम शामिल हैं। लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रियों, दिग्गजों नेताओं के अलावा बीजेपी शासित राज्यों शासित के मुख्यमंत्री को भी जगह दी गई है।

पीएम मोदी और अमित शाह

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में वित्त मंत्री अरुण जेटली, उमा भारती, स्मृति ईरानी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर हेमा मालिनी और मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का नाम शामिल हैं।

पांच महिला नेताओं को मिली जगह

वहीं इन सबके अलावा बिहार से बीजेपी सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, अर्जुन मुंडा, भोजपुरी स्टार और पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी जैसे नेताओं को भी लिस्ट में जगह दी गई है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों में पांच महिला नेताओं को जगह दी है।

14 विधायकों का काटा टिकट

आपको बता दें बीजेपी ने दो दिन पहले ही 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 77 उम्मीदवारों के नामों के साथ पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 14 विधायकों का टिकट काटा गया है, साथ ही 14 महिलाओं को पहली लिस्ट में जगह दी गई है।

इस सूची में शामिल 25 उम्मीदवार 40 से कम उम्र के हैं और 10 उम्मीदवार अनुसूचित जाति से हैं, जबकि 29 अनुसूचित जनजाति से आते हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नंवबर को चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित होंगे।

ये हैं भाजपा के 40 स्टार प्रचारक

नरेंद्र मोदी

अमित शाह

राजनाथ सिंह

सुषमा स्वराज

अरुण जेटली

नितिन गडकरी

उमा भारती

स्मृति इरानी

धर्मेंद्र प्रधान

जोएल उरांव

रविशंकर प्रसाद

जगतप्रकाश नड्डा

डॉ रमन सिंह

हेमा मालिनी

मनोज तिवारी

योगी आदित्यनाथ

शिवराज सिंह चौहान

रघुवर दास

देवेंद्र फड़णवीस

प्रदेश प्रभारी अनिल जैन

सौदान सिंह

सरोज पांडेय

विष्णुदेव साय

अर्जुन मुंडा

बृजमोहन अग्रवाल

अभिषेक सिंह

दिनेश कश्यप

रमेश बैस

धरमलाल कौशिक

हुकुमदेव नारायण यादव

रामकृपाल यादव

पवन साय

रामप्रताप सिंह

चंदूलाल साहू

कमलभान सिंह मरावी

कमलादेवी पाटले

लखनलाल साहू

रणविजय सिंह जूदेव

रामविचार नेताम

फग्गन सिंह कुलस्ते

 

Related posts

मरीजों की गलत डेटा फीडिंग से कोरोना हो रहा खतरनाक 

sushil kumar

बॉल टेंपरिंग मामलाःश्रीलंका करेगा ICC से दिनेश चांडीमल के लिए राहत की मांग

mahesh yadav

खराब मौसम के चलते लेह में फंसे हुए हैं 400 से अधिक यात्री

Rahul srivastava