featured देश मध्यप्रदेश राज्य

MP: दशहरे के बाद जारी की जाएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

kamalnath MP: दशहरे के बाद जारी की जाएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली : प्रदेश में सत्ता वापसी की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को उम्मीदवार घोषित करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्रि में जारी होने वाली कांग्रेस की पहली लिस्ट एक बार फिर अटक गई है, अब यह सूची दशहरा के बाद ही जारी होगी।

kamalnath MP: दशहरे के बाद जारी की जाएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

कमलनाथ ने दी जानकारी

भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि सर्वे और दशहरे के चलते सूची आने में देरी हो रही है| वहीं उन्होंने भाजपा से कांग्रेस में आने वाले नेताओं को टिकट देने की भी बात कही।  इससे पहले दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की लगातार बैठकों के बाद प्रदेश की 100 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर समिती में बात बन चुकी है, सिर्फ मुहर लगना ही बाकी है।

17 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो सकती है

बाकी सीटों पर नाम तय करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में 17 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो सकती है। पार्टी गुजरात और कर्नाटक की निजी कंपनी के सर्वे और राहुल गाँधी के सर्वे के आधार पर टिकट देने जा रही है, तीनों सर्वे के कारण एक परेशानी सामने आ रही है, इनमे कई ऐसी सीटें हैं जहां एक सीट पर चार-चार दावेदार हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची दशहरे के बाद जारी होगी। दशहरे और सर्वे के चलते सूची आने में देरी हो रही है, घोषणा पत्र पर कमलनाथ ने कहा कांग्रेस का वचन पत्र तैयार है, और छपने के लिए दिया गया है, हमारे घोषणा पत्र से कोई निराश नहीं होगा।

Related posts

उत्तराखंडः मसूरी-दहरादून रोपवे निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा कदम

mahesh yadav

ट्विन टावर : 12 सेकेंड में मलबा बन जाएगा 800 करोड़ का Twin Tower

Rahul

पत्नी हो जाए ठीक इसलिए बच्चे को गोद में लेकर रिक्शा चलता है ये शख्स

kumari ashu