featured Life Style लाइफस्टाइल

विश्व पर्यटन दिवस:  भारत के 5 सबसे खूबसूरत शहर, यहां घूमने से धरती पर ही होगा ‘स्वर्ग’ का एहसास

123 विश्व पर्यटन दिवस:  भारत के 5 सबसे खूबसूरत शहर, यहां घूमने से धरती पर ही होगा ‘स्वर्ग’ का एहसास

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। 27 सितंबर 1980 को पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया था और इसे अंतरराष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया गया। आज इस मौके पर हम आपको बताएंगे कि भारत में 5 ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आपको घूमने जरूर जाना चाहिए।

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। 27 सितंबर 1980 को पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया था और इसे अंतरराष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया गया। विश्व पर्यटन दिवस का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को प्रभावित करने में पर्यटन के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है। भारत में ऐसी कई जगह हैं जो पर्यटन के लिहाज से काफी खूबसूरत हैं। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी ऐसी जगह हैं जहां घूमने से आपको धरती पर ही स्वर्ग का एहसास होने लगेगा।

खूबसूरती में तीसरे नंबर पर है उदयपुर, जानिए यहां घूमने के लिए टॉप 7 टूरिस्ट  प्लेस - know-top-7-tourist-places-to-visit-udaipur - Nari Punjab Kesari

उदयपुर–  राजस्थान की सुंदरता तो जग जाहिर है। यहां की खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। राजस्थान की उदयपुर नगरी झीलों के शहर के नाम से मशहूर है। यहां की झीलें और आर्किटेक्चर इसे सबसे रोमांटिक बनाती हैं। इसे ‘पूर्व का वेनिस’ भी कहा जाता है।

Gulmarg Is The Heart Of Paradise On Earth - अतुल्य भारत : धरती के स्वर्ग का  दिल है "गुलमर्ग" | Patrika News

गुलमर्ग– यूं तो जम्मू कश्मीर में हर कुछ ही देखने लायक है। यहां कि खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेती है। कश्मीर, भारत के सबसे शानदार स्थलों में से एक, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहचाना जाता है और इसलिए इसे “पृथ्वी पर स्वर्ग” कहा जाता है। गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां की खूबसूरत वादियां किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। गुलमर्ग में गोल्‍फ कोर्स और स्कीइंग यह फेमस खेल है।

Best And Beautiful Places To Visit In Alappuzha Kerala - 'पूर्व का वेनिस'  कहलाता है भारत का ये खूबसूरत शहर, मन मोह लेती है यहां की प्राकृतिक सुंदरता  - Amar Ujala Hindi

अलापुझा– भारत के खूबसूरत राज्यों में सुमार केरल राज्य अपनी सौंदर्यता के लिए भी जाना जाता है। यहां के मनमोहक दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अलापुझा, केरल राज्य का एक खूबसूरत शहर है. शहर के किनारे बना लाइटहाउस यहां की एक खास पहचान है। खूबसूरत नहर, समुद्री किनारा और समुद्रतल इस शहर को और भी मनोरम बना देते हैं। केरल में मुन्नार भी काफी आकर्षक है।

must visit 5 places in varanasi which are really beautiful - वाराणसी में ये  5 जगह सचमुच है खूबसूरत

वाराणसी– देश के सबसे पवित्र शहर वाराणसी की यात्रा के बिना भारत की खोज अधूरी होगी। वाराणसी को मोक्ष के शहर के रूप में भी जाना जाता है, यह हिंदुओं के लिए ज़बरदस्त धार्मिक महत्व रखता है। पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित यह शहर 5000 वर्ष से अधिक पुराना माना जाता है।

मध्यप्रदेश : खजुराहो में मंदिर के अलावा ये भी हैं सबसे प्रसिद्ध स्थल > Live  Today | Hindi TV News Channel

खजुराहो- मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले में स्थित खजुराहो के मंदिर भारतीय स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना हैं। खुजराहो अपने प्राचीन एवं मध्यकालीन मंदिरों के लिये देश-विदेश में जाना जाता है। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। खजुराहो का इतिहास लगभग एक हजार साल पुराना है. यह शहर चंदेल साम्राज्‍य की प्रथम राजधानी हुआ था।

Related posts

मायावती ने योगी सरकार पर किया वार कहा कानून व्यवस्था के मामले में जीरो रही सरकार

Arun Prakash

CBSE बोर्ड रिजल्ट: HC के फैसले को SC में चुनौती देगा MHRD

Rani Naqvi

क्या रनवे ग्रीनहाउस में बृहस्पति ने वीनस को धक्का दिया?

Ravi Kumar