लाइफस्टाइल

कम बजट में हनीमून के लिए ये परफेक्ट जगह, जहां जाकर कपल कर सकते एंजॉय

romantic couple कम बजट में हनीमून के लिए ये परफेक्ट जगह, जहां जाकर कपल कर सकते एंजॉय

शादी के बाद हनीमून पर जाना हर कपल का सपना होता है, लेकिन बजट के कारण हनीमून ट्रिप प्लान ही नहीं करते हैं। तो चलिए ऐसे में जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां कम बजट में आप हैप्पी हनीमून को अंजाम दे सकते हैं।

अंडामान- निकोबार
अंडामान- निकोबार कपल हनीमून को यादगार बना देगा। चारों और खूबसूरती से भरी है। साथ ही भारत में हनीमून के लिए कपल्स के बीच में ये जगह काफी फेमस है। यहां आप खूबसूरत आईलैंड पर अपने पार्टनर के साथ यादगार पलों को बिता सकते हैं। साथ ही खूबसूरत मोमेंट को कैमरे में कैद भी कर सकते हैं।

केरल
दक्षिण भारत का खुबसूरत और कुदरत के आगोश में बसा केरल। जैसे कुदरत को बड़ी खूबसूरती से संवारा है। इसके चारों ओर हरियाली से घिरा केरल हनीमून के लिए अच्छी लोकेशन है। हाउस बोट में बैठ कर आस पास में सिर्फ खजूर और नारियल के पेड़ को देखना बेहद ही खूबसूरत पल होता है। अपने पार्टनर के साथ इस खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करना अपने आप में लाजवाब है।

पुडुचेरी
इस जगह पर डॉलफिन डांस को देखना काफी एंटरटेनिंग हो सकता है। साथ ही यहां के खूबसूरत बीच पर अपने पार्टनर के साथ समय बिताना काफी यादगार होगा। पैराडाइज बीच से बोटिंग कर आप एक छोटी खाड़ी तक पहुंच सकते हैं। इस जगह पर सिर्फ नाव से ही जा सकते हैं।

गोवा
गोवा हर कपल के लिए मजेदार हनीमून डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां के बीच पर आप अपने पार्टनर के साथ सनसेट और सनराइज प्वाइंट देख सकते हैं। साथ ही यहां के खूबसूरत कैफे में खाने का लुफ्त उठा सकते हैं। चर्च से लेकर बीच तक यहां घूमने के लिए काफी सारी जगहे हैं।

कन्याकुमारी
दूर दूर तक फैले महासागर के बीच से होता सनसेट और सनराइज देखने का मजा कुछ और ही है। इस जगह पर आप बजट में अपना ट्रिप कर सकते हैं साथ ही अपने पार्टनर के साथ कुछ प्यारे से पलों को कैप्चर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-

आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रालों में टक्कर, 3 लोगों की मौत

Related posts

मसूरी में ले स्विट्जरलैंड का मजा, दिखती है ये अनोखी चीज

mohini kushwaha

भारत की ऐसी जगहें, जहां होली के त्योहार को अनोखे अंदाज से होता है सेलिब्रेशन

Rahul

अगर बच्चों का दिमाग करना है तेज, तो रोज खिलाएं चुकंदर

mohini kushwaha