featured लाइफस्टाइल

महिलाओं को कैसे करें अपनी ओर आकर्षित, आइए जानें टिप्स

love 2 महिलाओं को कैसे करें अपनी ओर आकर्षित, आइए जानें टिप्स

वैसे तो किसी को इंप्रेस करना आसान काम नहीं है। वहीं अगर किसी लड़की को इंप्रेस करना हो तो यह काम पुरुष के लिए और भी कठिन हो जाता है। महिला और पुरुष दोनों आम तौर पर एक-दूसरे के विपरित स्वभाव के होते हैं। विपरित स्वभाव के कारण किसी पुरुष के लिए किसी महिला के दिल में क्या बात है या क्या चल रहा है उसे जानना आसान नहीं होता।

किसी महिला को इंप्रेस करने के लिए आप उसका दिल कैसे जीतना चाहते हो, तो इन टिप्स का रखें ध्यान

लड़कियों को इंप्रेस करने के कुछ टिप्स

स्मार्ट कपड़े पहनें, स्मार्ट दिखें
यह सच है कि महिलाएं, पुरुषों को सुंदर कपड़ों में देखना पसंद करती हैं। महिलाएं पुरुषों के पहनावे पर काफी ध्यान रखती हैं। महिलाआें को पुरुषों का सादगीपूर्ण और विनम्र होना काफी प्रभावित करता है। आप पहनावा के साथ-साथ स्मार्ट दिखें भी।

आंखों में देखें
आप जब भी उस लड़की से बात करें जाे आपको पसंद करती है तो उसके साथ बातचीत करते समय उससे नजर से नजर मिलाएं। इससे आप उसके दिल में अपनी उपस्थिति को दर्ज करा पाएंगे। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

इन शब्दों का कभी न करें इस्तेमाल
यह अक्सर देखा गया है कि अधिकतर महिलाएं गाली-गलौच की भाषा पसंद नहीं करतीं। जबकि पुरुष अपने दोस्तों के साथ बातचीत में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी कर लेते हैं। लेकिन महिला इसके खिलाफ होती हैं। तो इस बात का आप हमेशा ख्याल रखें।

अपनी बात को प्रभावी तरीके से रखें
जब भी आप बात करें तो अपनी बात को प्रभावी तरीके से रखें। लड़की के साथ जब भी आपको बातचीत करने का मौका मिले तो उसके सामने अपनी बात प्रभावी तरीके से रखें।

सेक्स के बारे में न करें बात
आप महिला के साथ सेक्स के बारे में बात न करें क्योंकि महिलाएं अक्सर सेक्स को भावनात्मक जुड़ाव से जोड़कर देखती हैं। जब तक आप महिला का विश्वास नहीं जीत लेते तब तक उससे सेक्स के बारे में बात न करें।

रहिए ईमानदार
ईमानदारी अपने आप में एक ताकत आैर सच्चार्इ है। अगर आप किसी के प्रति र्इमानदार रहेंगे तो यह आपके लिए ही अच्छा होगा। आप महिला के सामने कभी भी लंबी-लंबी और बढ़ा-चढ़ाकर बातें न करें। उसे हमेशा यह बताइए कि आप उसे हर एक परिस्थिति में खुश रखेंगे। अगर आप झूठ का सहारा लेते हैं तो यह आपके रिश्ते को कमजोर बना देगा।

Related posts

पाक की नापाक हरकत, नौशेरा सेक्‍टर में गोलीबारी, भारत ने दिया मुह तोड़ जवाब

Rani Naqvi

उत्तराखंड: माहरा आज संभालेंगे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान, राजीव भवन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित

Rahul

गूगल डूडल बनाकर मना रहा है, माइकल डर्टोजस का 82वां जन्मदिवस

mahesh yadav