Food Life Style लाइफस्टाइल हेल्थ

रातभर भिगोकर सुबह खाएं ये 5 चीजें, बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

1597227233 nuts and dried fruits2 रातभर भिगोकर सुबह खाएं ये 5 चीजें, बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है। लेकिन सही खान-पान ना होने के कारण हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

घरेलू हिंसा का मामलाः हनी सिंह ने किया बीमार होने का दावा, हाईकोर्ट ने पूछा – कहां है मेडिकल रिपोर्ट

 

इन चीजों का करें सेवन

सुबह उठकर सभी को कुछ खास चीजों का प्रयोग करना चाहिए। ताकि उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी का सामना ना करना पड़े।

इन चीजों को भिगोएं रातभर

इन चीजों को रातभर भिगोकर खाने से शरीर को बहुत ज्यादा पोषण मिलता है। ये शरीर की थकावट को दूर करते हैं, पेट को स्वस्थ रखते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं।

भीगे हुए बादाम का करें प्रयोग

रातभर भिगोकर रखने के बाद बादाम का पोषण काफी बढ़ जाता है जो कि हाई ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल से राहत देता है। भीगे हुए बादाम खाने से याददास्त भी बढ़ती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।

खाएं भीगे हुए चने

भीगे हुए चने खाने से हेल्थ को काफी फायदा होता है। इससे अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मिलता है। सुबह के समय भीगे हुए चने खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा शरीर की थकावट दूर होकर एनर्जी बढ़ती है।

किशमिश भी है फायदेमंद

रात में भीगी हुई किशमिश का सुबह सेवन करना इम्यून सिस्टम के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। पेट साफ और स्वस्थ रहता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और बीमारी से लोगों को दूर रखते हैं।

भीगी हुई मुनक्का और मूंग

किशमिश जैसी दिखने वाली मुनक्का में मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन बहुत अधिक मात्रा में होता है। मुनक्का को भिगोकर खाने से किडनी संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इसके अलावा रातभर भिगोकर रखने के बाद मूंग अंकुरित हो जाती है। भीगी हुई मूंग खाने से कब्ज व अन्य पेट के रोगों में राहत मिलती है।

Related posts

Corona Case In UP: यूपी में कोरोना के 65 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 1300 पार

Rahul

पराली से फैलता प्रदूषण: 5 नवम्बर तक दिल्ली में स्कूल-कन्स्ट्रक्शन हुआ ठप

Trinath Mishra

sunny leoni का बोल्ड फोटोशूट, जिसे देख हो सभी हो रहें हैं हैरान

mohini kushwaha