लाइफस्टाइल हेल्थ

अगर आपको भी नहीं लगती भूख, तो अपनाएं ये तरीके, खाना खाने का करेगा मन 

Food Poisoning अगर आपको भी नहीं लगती भूख, तो अपनाएं ये तरीके, खाना खाने का करेगा मन 
आज के दौर खासकर युवाओं और बच्चों में एक अजीब सी चीज देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि उन्हें भूख ही नहीं लगती है। उनका खाना खाने को मन नहीं करता।
समय पर नहीं लगती भूख 
आजकल कई लोगों को समय पर भूख नहीं लगती है और जब लगती भी है, तो वह ज्यादा कुछ खा नहीं पाते। अगर आपको भी समय पर भूख नहीं लगती हैं, तो आप कुछ घरेलू उपा अपना सकते हैं। जिससे आपको भूख लगना शुरू हो जाएगी।
ग्रीन टी
ग्रीन टी को भूख बढ़ाने के लिए अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। इसके नियमित सेवन से सिर्फ भूख ही नहीं बढ़ती है बल्कि, ये कई बीमारियों में भी राहत देती है। अगर आपको चाय पसंद है, तो आप चाय पीने की जगह ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
पी सकते हैं नींबू पानी 
गर्मियों के मौसम में पर्याप्त मात्रा में शरीर को पानी की जरूरत होती है। इसलिए इस समय नियमित तौर पर पानी पीतें रहें। इससे भूख भी बढ़ती है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है।  पानी में आप नींबू का रस मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
अजवायन का करें प्रयोग 
अजवायन का सेवन पेट संबंधी कई परेशानियों में एक घरेलू उपाय है। खाना ना पचना या भूख न लगने की समस्या में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे खाने से पेट भी साफ रहता है। अगर आपको भूख नहीं लग रही है, तो दिन में एक से दो बार इसका सेवन जरूर करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

Related posts

Corona Update In Delhi : 24 घंटे में सामने आए कोरोना के नए 35 केस, किसी की नहीं हुई मौत

Neetu Rajbhar

लेट लतीफी की बीमारी फिल्मी सितारों में भी है, पूरा बालीवुड है परेशान

bharatkhabar

कोरोना वायरस के बाद डेंगू बना रहा रिकॉर्ड, जाने इसके फैलने की वजह

Rani Naqvi