बिग बाॅस में आने के बाद कैसे बदल गई नोरा फतेही की जिंदगी, जानें सब कुछ

नई दिल्ली। बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बाॅस के हर सीजन में कई सारे सेलेब्स नजर आते हैं। इनमें से कुछ पहचान बनाने के बाद शो में आते हैं तो वहीं कुछ शो से करियर बनाकर जाते हैं। बिग बाॅस में आ चुके कई कंटेस्टेंट्स के करियर सवांरने में सलमान खान ने भी मदद की है। इन्हें सेलेब्स में से एक नोरा फतेही हैं। जिन्होंने बिग बाॅस 9 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। नोरा फतेही अपने डांस और गाने से बेहतरीन पहचान बना चुकी हैं।
बता देें कि नोरा फतेही इन दिनों इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उनके डांस के लोग जबरदस्त फैन हैं। जानकारी के अनुसार जब दिलबर गाना रिलीज हुआ तो 24 घंटे के अंदर इसे 20 मिलियन व्यूज मिल गए थे। उन्होंने कहा था कि मिस वल्र्ड 2018 के दौरान मैं बंगलुरू में सोलो परफाॅर्मेंस दे रही थी। खुशकिस्मति की बात है कि दिलबर गाने के लिए भी यही आउटफिट पहना था। नोरा फतेही ने ‘सत्यमेव जयते‘ फिल्म में सुष्मिता सेन का दिलबर गाना रीक्रिएट किया था। इसके अतिरिक्त नोरा कई फिल्मों में आइटम साॅन्ग कर चुकी हैं। बिग बाॅस में एंट्री करने के बाद कनाडियन मूल की नोरा फतेही चर्चाओं में आईं थी। आज बाॅलीवुड में नोरा अपना अलग मुकाम बना चुकी हैं। हार्डी संधू के म्यूजिक एल्बम ‘क्या बात है‘ से अच्छी-खासी पहचान मिली थी। जिसके बाद उनके पास आईटम नंबर्स की झड़ी लग गई और उसके बाद से उन्होंने कई सुपरहिट डांस नंबर्स दिए।
एक्ट्रेस नोरा ने बाॅलीवुड फिल्म ‘रोमरः टाइगर्स आॅफ द सुंदरबन में अभिनय किया। दिसंबर 2014 की शुरूआत में उन्होंने पुरी जगन्धास के टेम्पर पर हस्ताक्षर किए। बाद में उन्होंने बाहुबलीः द बिगिनिंग और किक 2 जैसी फिल्मों में प्रसिद्ध होने के लिए हस्ताक्षर किए। नोरा 2016 में झलक दिखला जा पर एक प्रतियोगी थी। इसी के साथ नोरा बाटला हाउस की फिल्म कलाकारों में शामिल हो गई। धीरे-धीरे नोरा इतनी फेमस होती चली गई कि बाॅलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। नोरा साल 2019 में आई सलमान खान की फिल्म भारत में पहली बार एक्टिंग करते हुए नजर आई थीं।