featured Breaking News देश

एलजी के कंधे पर रख कर बंदूक चलाते हैं मोदी: केजरीवाल

Arvind Kejriwal एलजी के कंधे पर रख कर बंदूक चलाते हैं मोदी: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार की एप आधारित प्रीमियम बस सेवा पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की जांच शुरू होने के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल नजीब जंग पर सरकार के कामकाज में बाधा डालने का आरोप है।

Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, उपराज्यपाल और मोदी सरकार ने दिल्ली सरकार के कामकाज में आक्रामक रूप से अड़चनें शुरू कर दी हैं। सभी फाइलों पर अडंगा लगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी उपराज्यपाल के कंधे पर बंदूक रखकर चलाते हैं।

इससे पहले दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने बुधवार को आरोप लगाया था कि केजरीवाल सरकार यह बस सेवा गुरूग्राम की एक निजी बस कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए चलाना चाहती है। यह बस सेवा बुधवार से शुरू की जानी थी, लेकिन उप राज्यपाल ने यह कहकर इस पर रोक लगा दी कि बस सेवा शुरू करने से पहले इसकी अनुमति नहीं ली गई।

Related posts

भारत में पहली बार मिला जुरासिक काल का प्रमाण

Breaking News

BSP नेता की गोली मारकर हत्या, माफिया के खिलाफ लड़ा था चुनाव

Pradeep sharma

Sebi Recruitment 2022: सेबी ने 120 पदों पर निकाली भर्ती, 24 जनवरी तक करें आवेदन ​

Rahul