जम्मू - कश्मीर राज्य

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

मनोज सिन्हा

जम्मू: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण बनाने के लिए सरकार की बचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने जम्मू कश्मीर के सूफी संतों को भी याद करते हुए राज्य में उनकी शहात से ही बहुसंस्कृति और धर्मनिरपेक्षता कायम हो सकी है। कलहण, राजतरगनी, शंकराचार्रू की अधवेत्यता, सूफी इस्लाम से महामाया में बुद्धिस्ट फिलासपफी जैसे गं्रथो का उल्लेख करते हुए सभी ग्रंथों में शाति और भाई चारे का संदेश है। केंद्र शासित प्रदेश होने के बाद इन ग्रंथों में बताए शांति संदेश और धर्मनिरक्षेता को बढावा दिया जाएगा।

नई शिक्षा प्रणाली हो लागू

उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा कि वह नई शिक्षा प्रणाली को तैयार करें। युवाओं को आधुनिक शिक्षा प्रदान करके देश और राज्य का विकास हो सके। युवा वर्ग ही देश का नाम रोशन करते हैं। नई शिक्षा प्रणाली से युवाओं को रोजगार मिल सके। यह सुनिश्चित करना होगा।

डाक्टरो को भी 25 लाख अतिरिक्त बीमा

जम्मू कश्मीर मे कोविड 19 के मरीजों का उपचार कर रहे फ्रंट लाइन वारियर के लिए 25 लाख रूपये का अतिरिक्त बीमा प्रदान करने की भी मनोज सिन्हा ने घोषणा की। डाक्टरों को पहले से ही 50 लाख रूपये का बीमा दिया गया है। अब राज्य सरकार भी 25 लाख रूपये का अतिरिक्त बीमा प्रदान करेगीै। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोविड 19 से बचने के हर प्रयास करें। सरकार द्वारा जारी एडवायजरी पर गौर करें और इस महामारी से बचें।

स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को याद किया

उपराज्य पाल ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि जम्मू कश्मीर में 1947 में घुसपैठ हुई। बिग्रेडियर उसमान और बिगेडियर राजेंद्र सिंह ने अपनी शहादत देकर जम्मू कश्मीर और लोगों को बचाया। अब आतंकी के दौर से गुजर रहे राज्य में भारतीय सेना और पुलिस साहस दिखाकर राज्य के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। पिछले तीस दशकों से सीमा पार से छेडे युद्ध से राज्य जूझ रहा है। इसका मुहंतोड जवाब दिया जा रहा हैैं। कई जवानों ने अपनी शहादत देकर राज्य की सीमाओ को बचाया हैं।

लोकतंत्र की होगी बहाली: मनोज सिन्हा

उपराज्यपाल ने लोगों के विकास, केंद्र की परियोजनाओं, 24 घंटे बिजली मुहैया कराने, पानी की सुविधा, उद्योगों को बढ़ावा देने, लोकतंत्र की बहाली का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा राज्य में लोकतंत्र की बहाली के लिए सभी राजनीतिक दलों से बात होगी और जल्द ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। लोकतंत्र बहाली आम लोगों का विकास होगा और नेता सीधे तौर पर आम लोगों के संपर्क में रहेंगे। नए जम्मू कश्मीर की स्थापना के लिए पिछले एक वर्ष से जारी कार्यो को पूर्ण रूप से जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए भी आम लोगांे से सहयोग की अपील की।

Related posts

उत्तराखंडः मुख्य सचिव ने इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा की

mahesh yadav

Ambreen Bhat Murder: टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट के हत्यारे दोनों आतंकी ढेर

Rahul

उत्तराखंडः राज्य सरकार ऑस्ट्रेलिया से लाएगी 300 मरीनो भेड़ें

mahesh yadav