Uncategorized जम्मू - कश्मीर देश

कटरा में कोरोना की जांच पर सवालिया निशान

L.G.Manoj Sinha

एलजी ने लिया 12 किमी लंबे ट्रेक का जायजा, व्यवस्था पर असंतुष्टि जताई

भारत खबर
जम्मू। एलजी मनोज सिन्हा ने कटरा से भवन तक पैदल मार्ग से 12 किमी लंबेे ट्रेक का जायजा लिया और श्री माता वैष्णो देवी

श्राइन बोर्ड की व्यवस्था पर असंतुष्टि जताई। कोविड 19 के केसों की जांच भी अपर्याप्त तरीके से नहीं होने पर एलजी ने नाराजगी

जताई और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को एसओपी का सख्ती से पालन करने के आदेश दिया।

lg 2 कटरा में कोरोना की जांच पर सवालिया निशान

सूत्रों के अनुसार एलजी को पहले से ही सूचना थी कि श्रद्धालुओं की कोविड 19 की जांच हो रही हैै। जबकि श्राइन बोर्ड के

कर्मचारियों की जांच सही तरीके से नहीं हो रही हैै। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। जिसके

कारण कर्मचारियों में भी कोविड 19 हुआ। कटरा और भवन में 23 कोरोना केस आए हैं। जिसमें 15 केसों में तीन पुजारी, नौ

कर्मचारी और दो सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार करीब 70 फीसदी केस कर्मचारियांे के ही निकले हैं। श्री माता वैष्णों

देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को 16 अगस्त से इजाजत दी गई है। चार दिनों में ही कर्मचारियों के इतने केस निकलने से

बोर्ड की कोरोना जांच की व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। बोर्ड ने सभी कोरोना पाजीटिव को कटरा के एक भवन में

क्वांरटाइन किया है।

 

पैदल मार्ग तय कर दरबार पहुंचे एलजी

जम्मू। एलजी मनोज सिन्हा ने रियासी जिले से लौटने के बाद कटरा में अधिकारियों से बैठक की। अधिकारियों के सवालों से

असंतुष्ट एलजी ने पैदल ही पूरे मार्ग से यात्रा करनी चाही। करीब 12 किमी लंबे ट्रैक का फासला तय करते हुए एलजी ने कई

जगहों में श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं पर भी असंतुष्टि जताई। एलजी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रमुख भी

हैं। उन्होंने अपने साथ आए मुख्य सचिव वीवीआर सुभ्रमन्यम और मुुख्य कार्यकारी अधिकारी को आदेश दिया कि श्रद्धालुओं की

सुविधा, साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। खान पान को बनाते और सप्लाई करने के दौरान एसओपी का सख्ती से पालन

करे। एसओपी में बोर्ड के कर्मचारियों को आदेश दे कि सभी मापदंडों को पूरा करें। उन्होंने हैरानी जताई कि अगर एसओपी का

पालन हो रहा है तो कर्मचारी कोरोना पाजीटिव क्यों आ रहे हैं।

दुर्गा भवन का जल्द निर्माण करने के आदेश

जम्मू। एलजी ने कटरा से भवन तक रास्ते में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के अलावा भवन में दुर्गा भवन के जल्द निर्माएा करने के भी आदेश दिए। दुर्गा भवन के निर्माण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। श्रद्धालुओं के ठहरने की बेहतर व्यवस्था करने और विडियो वाल प्रोजेक्ट को समय से पूरा करने के भी आदेश दिए। आईटी आधारिकत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी कहा गया। श्राइन में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया और कर्मचारियों के लगातार कोरोना टेस्ट करने के भी आदेश दिए।

बाणगंगा के जांच दायरे से गुजर रहे श्रद्धालु

जम्मू। बागगंगा में सुरक्षा दायरे से गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं की कोरोना जांच की जा रही है। कोरोना जांच में मा़त्र बुखार को

ही जांचा जा रहा है। उसके बाद रास्ते भी कहीं भी जांच की कोई सुविधा नहीं है। श्रद्धालु 12 किमी लंबा ट्रैक तय करते समय

अगर बीमार हो जाए तो उसकी भी कोरोना जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

पैदल दर्शन करके रचा इतिहास

जम्मू। एलजी मनोज सिन्हा ने पैदल मार्ग से दरबार में पहुंचने का इतिहास रचा। हालांकि हेलीकाप्टर सेवा भी उपलब्घ थी और

उन्होंने पैदल ही दरबार पहुंचकर माता के दर्शन किए। मनोज सिन्हा ऐसे पहले उपराज्यपाल हैं जिन्होंने पैदल मार्ग तय किया।

इससे पहले किसी भी राज्यपाल ने पैदल जाकर माता के दरबार जाकर दर्शन नहीं किए। दरबार में हाजिरी देकर एलजी ने परंपरा

को कायम रखा। पैदल मार्ग से ही वह वापस कटरा लौटे और देर रात जम्मू पहुंच गए।

Related posts

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की राफेल डील की पूरी जानकारी

mahesh yadav

संजय झील के बाद गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट बंद, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

Aman Sharma

ताजमहल में बम की सूचना से हड़कंप

sushil kumar