रामपुर की पूर्व महिला पार्षद नेहा राज ने सपा के दिग्गज नेता आजम खां की रिहाई को अपने खून से चिट्ठी लिखी है। नेहा ने राष्ट्रपति ने आजम खां को जल्द रिहा किए जाने की मांग की है।
नेहा रामपुर नगर पालिका की पूर्व पार्षद हैं। नेहा ने कहा है कि सरकार ने आजम खां को बिना किसी ठोस वजह से जेल में रखा है। वह 26 फरवरी 2020 से जेल में बंद हैं। कोरोना पीड़ित होने के बाद नौ मई से उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नेहा ने कहा है आजम खां ने रामपुर में शिक्षा का मंदिर बनाया। जहां तमाम विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा रही है। उनके स्कूल और यूनिवर्सिटी तमाम गरीब छात्र-छात्राओं की मदद करते हैं। आजम खां को सरकार ने राजनीतिक विद्वेष के चलते जेल में बंद किया है। उनको जल्दी रिहा किया जाए।