featured मनोरंजन

नहीं रहे शोले फिल्म में कालिया का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता विजू खोटे

kaliya नहीं रहे शोले फिल्म में कालिया का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता विजू खोटे

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का आज यानी 30 सितंबर को 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिल्मी दुनिया का ये रोशन चिराग हमेशा के लिए बुझ गया है। विजू खोटे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह उन्होंने अपने मुंबई के घर में आखिरी सांसें लीं। विजू खोटे के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

बता दें कि फिल्मी जगत के लोगों के साथ उनके तमाम फैन्स काफी दुखी हैं। विजू खोटे ने फिल्म शोले में कालिया का आइकॉनिक कैरेक्टर प्ले किया था। विजू खोटे के कालिया के किरदार ने लोगों के दिलों पर इतनी गहरी छाप छोड़ी कि आज भी उन्हें कालिया के कैरेक्टर के लिए जाना जाता है।

वहीं विजू खोटे साल 1964 से फिल्मी दुनिया से जुड़े थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया। शोले फिल्म के अलावा उन्हें अंदाज अपना अपना में उनके कैरेक्टर के लिए भी जाना जाता है। विजू खोटे की आखिरी फिल्म जाने क्यों दे यारो थी, जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। विजू ने हिंदी और मराठी सिनेमा की तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया था।

Related posts

पत्नी संग आगरा ताममहल देखने पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, सीएम योगी और राज्यपाल ने किया जोरदार स्वागत

Rani Naqvi

रायबरेली रेल हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जताया दुख

mahesh yadav

UNSC में रूस के प्रस्ताव को नहीं मिला भारत का सहयोग, जानें क्यों 13 देशों ने बनाई दूरियां

Neetu Rajbhar