Breaking News यूपी

दबंगों का शिकार बना वकील का परिवार, हाथरस से आई गुंडई वाली घटना

दबंगों का शिकार बना वकील का परिवार, हाथरस से आई गुंडई वाली घटना

हाथरस: उत्तर प्रदेश में अभी भी दबंगों के हौसले बुलंद हैं, हाथरस की एक घटना इस बात को सही साबित करती है। यहां वकील के परिवार पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

मारपीट में घायल हुए 3 लोग

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नया बांस का यह मामला सामने आया है। जहां दबंगों ने वकील और मां के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें वकील की मां की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लिया जायजा

घटना के बाद घायल अवस्था में वकील ने डायल 112 पर फोन किया, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल के जवान पहुंचे। जिन्होंने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उन सभी का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने की बात कही है।

अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुए वकील

इस मारपीट की घटना के बाद दबंगों के खिलाफ वकीलों का बड़ा जमावड़ा लग गया। अस्पताल परिसर के बाहर वकीलों की भारी भीड़ ने कार्यवाही करने की मांग लगातार जारी रखी। साथी वकील के समर्थन में अन्य लोग काफी गुस्से में नजर आए। दबंगों के इस व्यवहार पर उन्होंने कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।

पीड़ित दीवानी न्यायालय में वकील है, जिसने बताया कि पिछले कई महीने से दबंग उन्हें धमकी दे रहे थे। लगातार वकील के परिवार को धमकी भरे खत मिल रहे थे। पीड़ित ने बताया कि सुबह लाठी-डंडे लेकर दबंगों की 4-5 सदस्यीय टीम ने हमला कर दिया। इसमें कुल 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वकील की मां को भी काफी चोट आई है। पुलिस मामले की पड़ताल करने में लग गई है।

Related posts

सुरक्षा हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता अजय राय, यूपी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Shailendra Singh

उत्तराखंड में एक नवंबर से खुलेंगे सभी स्कूल, मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर

Samar Khan

रामगोपाल के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे सपा नेता

kumari ashu