देश featured

कांग्रेस “धरोहर” सीरीज के जरिये बताएगी अपनी विरासत और इतिहास

कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी खुदको आगे ले जाने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रही है अब इसी कड़ी में कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए अपने संघर्षों, इतिहास और राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर ‘धरोहर’ नाम से एक वीडियो सीरीज की शुरुआत की है। इस सीरीज के जरिये कांग्रेस अपनी पार्टी के साल से चली आ रही विरासत और पार्टी के बारे में लोगों तक एक सन्देश देने का काम कर रही है। ये पार्टी का एक नया तरीका है जिसके जरिये वह लोगों को कांग्रेस के बारे में बता सकती है इसकी जानकारी खुद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके दी है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है जिसमे ‘‘कांग्रेस की धरोहर, देश की धरोहर. लिखा है।

धरोहर में कांग्रेस दिखाएगी विरासत

यह कांग्रेस की तरफ से एक नया प्रयास है। जब वह लोगों को वीडियो के जरिये कांग्रेस पार्टी के बारे में व उसकी विरासत के बारे में बता रहे है। निश्चित ही कांग्रेस इस नए प्रयास से बड़ी उम्मीद लगा सकती है। वह इसके जरिये लोगों में एक प्रकार का सन्देश देना चाहती है। देखना होगा की कांग्रेस के इस प्रयास कांग्रेस को क्या हासिल होगा।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी जानकारी

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार, आजादी के लिए अपने संघर्षों, इतिहास और आजादी के 70 वर्षों में ही भारत को बड़ी शक्ति बनाने में अपने योगदान को लेकर कांग्रेस की ओर से इस वीडियो सीरीज की शुरुआत की जा रही है। यह कांग्रेस की विरासत पर प्रकाश डालेगी।

सीरीज में 135 साल की विरासत

आपको बता दें की कांग्रेस की इस सीरीज के जरिये अपनी 135 साल की विरासत से लोगों को रूबरू करने जा रही है। इस पार्टी का किस प्रकार का इतिहास रहा है ये इस सीरीज के जरिये बताया जायेगा। आपको बता दें की कांग्रेस के नेतृत्व में ही आज़ादी की लड़ाई लड़ी गयी थी।

Related posts

J&K के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों अभियान जारी,  एक आतंकी को ढेर

Rani Naqvi

बाराबंकी: जलाभ‍िषेक करने आए युवक तालाब में डूबे,पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

आंध्र प्रदेश के चुनाव आयुक्त एन रमेश कुमार ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को लिखा पत्र, केंद्र से मांगा सुरक्षा

Rani Naqvi