पंजाब featured

पंजाब में कांग्रेस से दुखी हैं जनता-दरबारा

s s badal पंजाब में कांग्रेस से दुखी हैं जनता-दरबारा

नई दिल्ली। पंजाब में कांग्रेस की सरकार को बने काफी समय हो गया हैं पर अभी भी हालात वैसे ही बने हुए है।इसी को लेकर शिरोमणि अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु पूर्व हलका इंचार्ज भदौड़ ने कांग्रेस सरकार को कटघरें में खड़ा किया हैं। बता दे कि दरबारा ने कांग्रेस को पंजाब के विकास पर घेरा हैं।

s s badal पंजाब में कांग्रेस से दुखी हैं जनता-दरबारा

बता दे कि पंजाब में लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी, जिससे लोगों की मुश्किलों का हल हो सके, परंतु आज एक साल होने के बावजूद पंजाब का नौजवान, किसान, व्यापारी, बुजुर्गों के अलावा हर वर्ग कांग्रेस सरकार की नीतियों से दुखी दिखाई दे रहा है। यह बात शिरोमणि अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु पूर्व हलका इंचार्ज भदौड़ ने कहीं।

उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने लोगों को अोर सुविधाएं तो नहीं दी हैं , बल्कि अकाली दल की तरफ से चलाई गई स्कीमों को भी बंद कर दिया है। दरबारा सिंह गुरु अाज पिछले दिनों रमेश गोयल के पिता राम र| की सड़क हादसे में हुई मौत पर उनके परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे थे।

इस मौके पर रणदीप सिंह ढिल्लवां, तरलोचन बांसल पूर्व प्रधान, भोला सिंह गुरू मैंबर जिला परिषद, कौंसलर सोनू मल्ली, कौंसलर टीटू दीकशत, जत्थेदार साधु सिंह धालीवाल, नागर सिंह नागो, बलविन्दर सिंह, बलवंत सिंह, बेअंत सिंह, संपूर्ण सिंह चूंघां उपस्थित थे। बता दे कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार हैं और विपक्ष लगातार कांग्रेस की नीतियो का विरोध करते देखा गया हैं।

Related posts

यूपी के प्रतापगढ़ में एक बड़ा हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो में टक्कर, 9 लोगों की मौत

Rani Naqvi

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत पर अखिलेश यादव, मायावती ने व्यक्त किया शोक

Rahul

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 260 रेजिडेंट डॉक्टरों हुए कोरोना पॉजिटिव

Rahul