featured Breaking News देश पंजाब बिहार मध्यप्रदेश

घटनाओं के बीच चल रहा अंतिम चरण का मतदान, बंगाल-पंजाब में हिंसा की खबरें

p bangal me hinsa घटनाओं के बीच चल रहा अंतिम चरण का मतदान, बंगाल-पंजाब में हिंसा की खबरें

नई दिल्ली। लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव 2019 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को सातवें और अंतिम चरण के तहत देश के आठ राज्यों की कुल 59 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें इनमें पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। अंतिम चरण में यूपी व पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार व मध्य प्रदेश की 8-8, हिमाचल की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर मतदान होने जा रहा है।
इन सीटों पर 10.01 करोड़ से ज्यादा मतदाता कुल 918 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने इसके लिए 1.12 लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ तैयार किए हैं। अभी तक संपन्न हुए पिछले छह चरणों में औसतन 66.88 फीसद लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इन सीटों के अलावा गोवा में पणजी विधानसभा सीट और तमिलनाडु की 4 विधानसभा सीटों के लिए इसी समय उपचुनाव भी होगा। इनकी मतगणना 23 मई को होगी।
– दोपहर तीन बजे तक 59 सीटों पर 51.95 प्रतिशत मतदान हो चुका था। बिहार में 46.66 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 49.43 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 57.23 प्रतिशत, पंजाब में 48.18 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 46.07 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल 63.58 प्रतिशत, झारखंड में 64.81 प्रतिशत और चंडीगढ़ में 50.24 प्रतिशत मतदान हुआ था।
– पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी है। बारासात में हमलावरों ने देसी बम से हमला कर तनाव फैलाने की कोशिश की गई। इसके अलावा भाटपाड़ा में उपद्रवियों ने कईं वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
– अंतिम चरण में बंगाल के साथ-साथ पंजाब में भी हिंसा की खबरें हैं। बठिंडा के तलवंडी साबो में कांग्रेसी व अकाली भिड़े। कांग्रेसियों द्वारा अकालियों पर गोली चलाने की खबर है। कुछ लोग घायल हुए हैं। एसएसपी नानक सिंह घटनास्थल के लिेए रवाना हो गए हैं। यहां से शिअद की हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उम्मीदवार हैं।

Related posts

तीनों फॉर्मेट के कप्तान बने रोहित शर्मा, श्रीलंका सीरीज से शुरू करेंगे कप्तानी

Rahul

शिशु गृह बनाएगी दिल्ली सरकार, सचिवालय में मिलेगी जगह

bharatkhabar

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली गई कमल संदेश मोटर साईकिल रैली, भाजपा के जिला अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर किया रवाना

Trinath Mishra