featured देश राज्य

जम्मू-कश्मीर: यात्रियों से भरी मेटाडोर और कार पर पर गिरा पत्थर, 7 की मौत, 12 घायल

जम्मू-कश्मीर: यात्रियों से भरी मेटाडोर और कार पर पर गिरा पत्थर, 7 की मौत, 12 घायल

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से पाडर जा रही एक मेटाडोर और कार पर सोमवार को पत्थर (पस्सी)गिरने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज किश्तवाड़ जिला अस्पताल व डोडा जिला असपताल में चल रहा है।

 

jammu kashmir 3 जम्मू-कश्मीर: यात्रियों से भरी मेटाडोर और कार पर पर गिरा पत्थर, 7 की मौत, 12 घायल

 

ये भी पढें:

राहुल गांधी ने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पीएम मोदी से की बात
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केरल में बारिश और बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए ट्वीट किया

 

इन दोनों वाहनों में स्थानीय नागरिक व मचैल यात्री थे। मरने वालों में पांच की शिनाख्त हो पाई है। चार उधमपुर व एक बालग्रान के हैं। इनमें तीन एक ही परिवार के पिता-पुत्र व पुत्री शामिल हैं। जबकि एक दो की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों में अधिकांश लोग उधमपुर के ही हैं।

 

घटना के बारे में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब दस बजे एक मेटाडोर और एक आल्टो कार उधमपुर से पाडर की ओर जा रही थी। दोनों वाहन जब द्राबशाला के पास कुलगडि पर पहुंचे तो पहाड़ी से अचानक पत्थर (पस्सी) गिरने शुरू हो गए। पत्थर दोनों वाहनों के ऊपर गिरे, जिसमें काफी यात्री दब गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

 

वहीं हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की मौत किश्तवाड़, दूसरे की डोडा अस्पताल व तीसरे की किश्तवाड़ से जम्मू लाने के दौरान हो गई।

 

ये भी पढें:

केरल की बाढ़: कांग्रेस की राष्ट्रीय आपदा मांग को केंद्र सरकार ने ठुकराया
केरल बाढ़: बारिश थमने से लोगों को मिली राहत,सरकार ने गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित की

 

By: Ritu Raj

Related posts

भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त … 2 पायलटों के मृत होने की आशंका

bharatkhabar

CBSE सभी स्कूलों में 6 से 9वीं कक्षा तक एक लागू होगा एक पैटर्न

kumari ashu

त्रिपुरा में क्यों निशाना बनाए जा रहे मुसलमान, क्या है हमलों की वजह?

Rani Naqvi