इंसानों की तरह ही, गले लगाना और गले लगना जानवरों को भी पसंद है। ये उन्हें भी शांत, सुरक्षित और आरामदायक महसूस कराता है। इस बात को साबित करने के लिए इंटरनेट पर ढेर सारे प्यारे-प्यारे जानवरों के वीडियो हैं जो आपको अचंभित कर देंगे। आज एक ऐसा ही एक ओर वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर जहां आप हैरान हो जाएंगे वहीं आपका दिल इसे देखकर खुश भी होगा।
लंगूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
एक लंगूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लंगूर बिस्तर पर लेटी हुई एक दादी को गले लगा रहा है। वीडियो राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी इलाके में शूट किया गया है।
35 सेकेंड लंबे इस वीडियो क्लिप की शुरुआत भंवरी देवी नाम की 90 वर्षीय महिला के बगल में बिस्तर पर बैठे लंगूर से होती है। भंवरी देवी लंगूर की पीठ पर धीरे से थपथपाती है, फिर लंगूर तुरंत उठकर भंवरी देवी के ऊपर बैठ जाता है और गले लगाना शुरू कर देता है। अगले कुछ सेकंड में, लंगूर भी भंवरी देवी के बालों को छूता है फिर धीरे-धीरे दरवाजे की ओर चलकर कमरे से निकल जाता है।
Even this monkey needed a hug! #midweekblues 🥺
.
This video from Palodi, in Rajasthan, is going #viral!! pic.twitter.com/rlWi1Lk3da— India.com (@indiacom) June 23, 2021
मिली जानकारी के मुताबिक, भंवरी देवी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि लंगूर पता नहीं कहां से आ गया और दादी को गले लगाने लगा और अपने आप निकल गया।