featured दुनिया

कोलंबिया में भारी त्रासदी, भूस्खलन में 200 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

co कोलंबिया में भारी त्रासदी, भूस्खलन में 200 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

बोगोटो। कोलंबिया में लगातार बारिश के बाद शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, वहीं 180 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबरे आ रही हैं। मरने वालों की संख्या अभी भी तेजी से बढ़ रही है। इलाके के ज्यादातर घर दलदल में दफन हो गए हैं। सैकड़ों लोगों का अब भी पता नहीं चल पाया है।

co कोलंबिया में भारी त्रासदी, भूस्खलन में 200 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

 

इस भयानक त्रासदी में अनुमान के अनुसार 300 से ज्यादा लोगों के घर तबाह हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मोकोआ में भारी बारिश के बाद जमीन धंसने के कारण बहुत से घर तहस-नहस हो गए हैं। बारिश से यहां की तीन नदियों में आई बाढ़ से कई घर, पुल, गाड़ियां और पेड़ बह गए। दक्षिणी कोलंबिया में मोकोआ शहर के अलावा पुटुमायो प्रांत में बड़ी संख्या में लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। अस्पतालों में घायलों की संख्या बढ़ती जा रही है और उन्हें इलाज देने में भी काफी समस्या हो रही है।

घटना के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति मैन्युअल सैंतोस ने पुतुमायो की राजधानी मोकोआ का दौरा कर बचाव और सहायता कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को ऐसे समय में धैर्य रखने को कहा है और हर जरूरी मदद देने का आश्वासन भी दिया है। राष्ट्रपति मैन्युअल सांतोस ने कहा है कि राष्ट्रीय आपदा राहत के लिए सैनिकों को भी तैनात कर दिया गया है। सरकारी मौसम विभाग के के अनुसार 2011 से ही कोलंबिया में मार्च के महीने में सबसे अधिक बारिश होती है इस बार इतनी बड़ी त्रासदी होगी इसका किसी को कोई अंदाजा नहीं था।

Related posts

दुनिया को कोरोना और जंग में झौंक कर आसमान में नई दुनिया की तलाश में निकला चीन..

Mamta Gautam

हिंदुओं के प्राचीन मंदिर को गिराए जाने के खिलाफ पाकिस्तान हाईकोर्ट में याचिका दायर

Rahul srivastava

दारुल उलूम ने योगी सरकार के फैसले का बताया गलत

Pradeep sharma