Breaking News featured देश

भूस्खलन के चलते हिमाचल प्रदेश के पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर हुआ बड़ा हादसा

landslide himachal pradesh भूस्खलन के चलते हिमाचल प्रदेश के पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर हुआ बड़ा हादसा

शिमला। बीती रात करीब 1 बजे हिमाचल प्रदेश के जोगेंदरनगर के पास पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-154 पर कोटरूपी के पास भूस्खलन के चलते बड़ा हादसा हो गया है। एक पूरी पहाड़ी के धसने के चलते पूरा कोटरूपी कस्ता और दो बसें मलबे के नीचे दब गई हैं। देर रात हुए इस भयानक हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की पुष्टि भी तक हुई है। बताया जा रहा है इस मलबे में कई लोग अभी तक दबे हैं। फिलहाल मंडी पठानकोट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही मंडी और जोगेंदरनगर में रोक दी गई है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

landslide himachal pradesh भूस्खलन के चलते हिमाचल प्रदेश के पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर हुआ बड़ा हादसा

सूत्रों की माने तो बीती रात दो बसें चाय-पानी के लिए कोटरूपी के पास रूकी थी। अचानक ही ये हादसा हो गया और ये बसें इसके चपेट में आ गई। सूत्रों की माने तो अभी भी कई लोग इस हादसे के मलबे के भीतर दबे हैं। भारी बारिश और पानी के तेज बहाव के चलते ये बस घटना स्थल से नीचे सरक गई है। भारी बारिश और अंधेरे के चलते प्रशासन के रात में राहत और बचाव कार्य करने में काफी परेशानियां हुईं। जिसके चलते रात में काम रोक दिया गया था।

आज सुबह से प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य करने में लगा है। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर आ चुके हैं साथ ही हादसे में फंसे लोगों के निकालने का काम जोरों पर चल रहा है। लगातार एम्बुलेंस के जरिए घायलों और मृतकों को भेजा जा रहा है।

Related posts

Aaj Ka Panchang: जानिए 23 जुलाई 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

लखनऊ: लापता किशोर की छत पर मिली लाश, पड़ोसियों पर हत्या आंशका

Shailendra Singh

कश्मीर में लगातार 31वें दिन कर्फ्यू, प्रतिबंध जारी

bharatkhabar