featured देश बिहार राज्य

‘लालू यादव ने राजनीति का दुरुपयोग कर सात पीढ़ियों के लिए सम्पत्ति बनाई’- सुशील मोदी

shusil modi 'लालू यादव ने राजनीति का दुरुपयोग कर सात पीढ़ियों के लिए सम्पत्ति बनाई'- सुशील मोदी

पटनाःबिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी इन दिनों कड़े तेवर में दिखाई दे रहे है। सुशील मोदी ने ताजा हमला राजद प्रमुख लालू यादव पर किया है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 1974 के आंदोलन से निकले प्रमुख नेताओं में केवल लालू प्रसाद ही ऐसे हैं। जिन्होंने परिवार की सात पीढ़ियों के लिए सम्पत्ति बनाई है।

shusil modi 'लालू यादव ने राजनीति का दुरुपयोग कर सात पीढ़ियों के लिए सम्पत्ति बनाई'- सुशील मोदी

‘परिवारवादी पार्टी बनाई लालू ने’

इस दौरान सुशील मोदी ने लालू यादव पर राजनीति का सबसे ज्यादा दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। साथ ही सुशील ने कहा कि लालू यादव ने जेपी-लोहिया के गैरकांग्रेसवाद से विश्वासघात कर अपनी पार्टी को कांग्रेस की तरह परिवारवादी बना दिया।

‘कांग्रेस से हाथ मिलाना शर्मनाक’

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन दमन की याद में बेटी का नाम रखने वाले लालू आज कांग्रेस के साथ हैं। आपातकाल की 43वीं बरसी पर कांग्रेस से हाथ मिलाना राजद का शर्मनाक यू-टर्न है।

सुशील मोदी ने कहा कि कश्मीर की कथित आजादी और भारत के टुकड़े करने का खतरनाक इरादा रखने वालों के साथ खड़ी कांग्रेस देश पर आपातकाल थोपने का राजनीतिक अपराध स्वीकार करने के बजाय सवा अरब लोगों के स्वतंत्र मतदान से चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना क्रूर मुगल शासक औरंगजेब से कर रही है। कांग्रेस स्वयं को भारत विरोधी ताकतों का पर्याय साबित करने पर तुली है।

Related posts

2 साल की उम्र से योग करना शुरू किया, और बन गया सबसे कम उम्र का योगा टीचर

Rahul

दिल्ली मेंं आंठवी कक्षा के स्कूलों को लेकर DDMA की बैठक में लिया गया ये फैसला

Kalpana Chauhan

महिलाओं को सुरक्षा देने में योगी सरकार नाकाम: पीएल पुनिया

Rani Naqvi