December 10, 2023 2:03 pm
featured देश बिहार

छाती में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती लालू, मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में चल रहा इलाज

lalu yadv bimar छाती में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती लालू, मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में चल रहा इलाज

राजद प्रमुख लालू यादव को छाती में दर्द और हीमोग्लोबिन की कमी पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

lalu yadv bimar छाती में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती लालू, मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में चल रहा इलाज

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को मंगलवार की शाम 5 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लालू को  सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई स्थित अस्पताल एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है।

लगातार चल रहे हैं बीमार

आपको बता दें कि पिछले महीने की 23 तारीख को लालू इलाज के लिए इसी अस्पताल में भर्ती हुए थे। मालूम हो कि, लालू यादव 950 करोड़ के चारा घोटाला केस में सजा काट रहे हैं। और पिछली बार जब इससे जुड़े चौथे केस की सुनवाई हुई थी। तब कोर्ट ने लालू को कुल 14 सालों की सज़ा सुनाते हुए 60 लाख रुपए जुर्माना भरने को भी कहा था। और जुर्माना नहीं भरने पर एक साल की सज़ा और काटनी पड़ेगी। इसके बाद से ही लालू लगातार बीमार चल रहे हैं.

 

 

Related posts

काशी में मेरी जान भी चली जाए तो मेरे लिए ये सौभाग्य होगा , यहां की गयी है मेरी मृत्यु की कामना – PM मोदी

Rahul

व्हाट्सएप को चुनौती देने आ गया भारत का अपना मैसेजिंग एप, जानिये आप कब कर पायेंगे इस्तेमाल

Yashodhara Virodai

100 मिलियन कोविड-19 वैक्सीन रूस भारतीय दवा कंपनी को देगा

Samar Khan