Breaking News बिहार राज्य

बजट के सवाल पर बिफरे लालू, बजट को बताया किसान विरोधी

Lalu Prasad Yadav बजट के सवाल पर बिफरे लालू, बजट को बताया किसान विरोधी

रांची। चारा घोटाला मामले में रांची की बिरसा मुंड़ा जेल में सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव गुरुवार को रांची में सीबीआई की विशेष अदालत में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने कोर्ट में अपनी हाजिरी लगाई और केंद्र सरकार पर बजट के बहाने हमला बोला। लालू ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट मात्र हवा-हवाई है। उन्होंने कहा कि बजट किसान विरोधी है। देश में नौजवानों, बेरोजगारों की फौज है। महंगाई और गरीबी भी है। इस पर बजट में ध्यान नहीं दिया गया।Lalu Prasad Yadav बजट के सवाल पर बिफरे लालू, बजट को बताया किसान विरोधी

मोदी ने कहा था कि किसानों का कर्जा माफ कर देंगे, किया कर्जा माफ? नहीं किया। कहीं कोई ध्यान नहीं दिया गया। बजट की खानापूर्ति की गई। डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में पेश हुए थे। इस मामले में छविनाथ मिश्रा की गवाही दर्ज की गई। मामले में एक अन्य गवाह कृष्ण कुमार सिंह की गवाही न्यायालय में दर्ज की जाएगी। लालू प्रसाद कोर्ट से निकल गए हैं। दूसरी पाली में वे उपस्थित नहीं होंगे।

Related posts

HIV संक्रमित युवक ने धोखाधड़ी से की शादी, महिला को किया संक्रमित

Samar Khan

घर में शौचालय न होने की वजह से महिला ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी

Rani Naqvi

आयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बाधा है मोहसिन रजा का बयान: वसीम रिजवी

Rani Naqvi