Breaking News featured बिहार राज्य

इलाज के लिए आज एम्स दिल्ली पहुंचेंगे लालू प्रसाद यादव

6 pti इलाज के लिए आज एम्स दिल्ली पहुंचेंगे लालू प्रसाद यादव

चारा घोटाला मामले में दोषी बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव रांची में सजा काट रहे हैं। जिन्हें तबीयत बिगड़ने के चलते आज (गुरुवार) ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया जा रहा है। इससे पहले डॉक्टरों ने बताया था कि अब उनकी तबीयत में सुधार है। बुधवार शाम को लालू दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

 

6 pti इलाज के लिए आज एम्स दिल्ली पहुंचेंगे लालू प्रसाद यादव

 

आपको बता दें कि उनका इलाज रांची के रिम्स (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में चल रहा था। लालू के बारे में जानकारी देते हुए रिम्स के डॉक्चरों ने बताया कि उन्हें किसी भी तरह की सर्जिकल प्रॉब्लम नहीं है। उनकी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इलाज अभी चल रहा है।

गोरतलब है कि लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू  को चारा गोटाले के चौथे मामले में भी दोषी पाए जाने के बाद 7-7 सल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही 60 लाख जुर्माना भी उनपर लगाया गया था। दुमका कोषगार से 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से जुड़े मामले में लालू की विशेष अदालत ने पिछले हफ्ते ही उनको दोषी करार दिया था।

Related posts

हरियाणाः गुरुग्राम को मिली 25 नई हाईटैक बसों की सौगात,मंत्री ने भी लिया बस के सफर का आनंद

mahesh yadav

शहीद के पिता-बेटी ने पीएम मोदी से आतंक को मुंहतोड़ जवाब देने की अपील

shipra saxena

इलेक्शन कमीशन बन गया है धृतराष्ट्र : अरविंद केजरीवाल

shipra saxena