Breaking News यूपी

Indian Hockey: कांस्य पदक विजेता ललित उपाध्याय का जिले में जोरदार स्वागत

Indian Hockey: कांस्य पदक विजेता ललित उपाध्याय का जिले में जोरदार स्वागत

लखनऊ: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय गुरुवार को अपने गृह जनपद गाजीपुर पहुंचे। टोक्यो ओलंपिक गाजीपुर के रहने वाले ललित उपाध्याय और उनकी टीम ने कांस्य पदक जीता। 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में कोई पदक जीता है।

पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय पर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश को गर्व है। इसी की खुशी गुरुवार को जिले में दिखाई दी। लंबे काफिले के साथ क्षेत्र के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। तामझाम और नाच गाने के साथ मेघबरन सिंह स्टेडियम में उनका काफिला पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने ललित उपाध्याय का जोरदार स्वागत किया। इसी स्टेडियम में ललित ने लंबे समय तक हॉकी की प्रैक्टिस की, फिर ओलंपिक में जाकर कीर्तिमान रचा।

इस बार ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जोरदार प्रदर्शन दिखाया। पुरुष और हॉकी दोनों खिलाड़ियों में सभी को प्रभावित किया। हालांकि भारतीय महिला हॉकी टीम पदक से एक कदम पीछे रह गई, लेकिन पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया।

इसके अलावा इस बार पिछले सभी ओलंपिक खेलों की तुलना में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कुल 7 पदक भारत ने जीते। जिनमें एक गोल्ड मेडल नीरज चोपड़ा के नाम रहा। इसके अलावा दो रजत पदक मीराबाई चानू और रवी दहिया ने अपने नाम किया। इसके अलावा पीवी सिंधु, बजरंग पुनिया, लवलीना, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता।

Related posts

रीलीज होने से पहले विवादों में घिरी ऋचा चड्ढा की ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ फिल्म, जानें क्या है पूरा मामला

Aman Sharma

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सतर्क, 1535 हेल्प डेस्क स्थापित

Hemant Jaiman

रामगोपाल के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे सपा नेता

kumari ashu