खेल मनोरंजन

लाल सिंदूर, लाल बिंदू, लाल बनारसी साड़ी…..इनकी तरह लगा अनुष्का का लुक

anushka ka dulhan avtar लाल सिंदूर, लाल बिंदू, लाल बनारसी साड़ी.....इनकी तरह लगा अनुष्का का लुक

नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इटली की शादी का खुमार अभी लोगों के दिलों-दिमाग से उतरा भी नहीं था कि दोनों के रिसेप्शन ने फिर धमाल मचा दिया।इनके शानदार जश्न में जहां बड़ी महान हस्तियों ने शिरकत की तो वहीं इनके लुक ने सारी महफिल ही लुट ली। सब्याची मुखर्जी के डिजाईन किए आउटफिट ने सबके होश उड़ा दिए।

 

anushka ka dulhan avtar लाल सिंदूर, लाल बिंदू, लाल बनारसी साड़ी.....इनकी तरह लगा अनुष्का का लुक

वैसे तो अनुष्का बेहद ही खूबसूरत नई नवेली दूल्हन लग रहीं थी, लेकिन उनकी साड़ी की चर्चा की वजह कुछ और ही है। दरअसल अनुष्का की साड़ी का लुक दीपिका के साड़ी के लुक से मेल खाते हुए दिखा। दरअसल दीपिका ने ठीक इसी लुक की साड़ी ने हेमा मालिनी के बुक लॉन्च के मौके पर पहनी थी।

मांग में लाल सिंदूर, लाल रंग की बिंदी, भारी गहना और लाल रंग की बनारसी साड़ी में अनुष्का एक पारंपरिक बहू लग रहीं थीं।रिसेप्शन में विराट और अनुष्का इंडियन ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। जहां विराट कोहली ब्लैक शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे तो लाल बनारसी साड़ी में अनुष्का का ग्रेस देखते ही बनता था। डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अनुष्का का लुक पूरी तरह से भारतीय बहू को दर्शा रहा है।

इससे पहले अनुष्का का लंहगा भी सब्याची ने ही डिजाईन किया था जिसकी तरफ हर जगह हुई थी। अनुष्का और विराट के ये आउटफिट डिजाइनर सब्यासाची के 2016 के समर वेडिंग कलेक्शन में से है।

Related posts

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने रखा 119 रनों का लक्ष्य

Rani Naqvi

अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहो पर बिपाशा ने किया ट्वीट

kumari ashu

कैटरीना कैफ का ये लुक ढ़ा रहा कहर, फातिमा शेख ने लिखा ‘क्यूटी’

pratiyush chaubey